Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी में डंपर ने बाइक सवार सिपाही को रौंदा, घायल का दाहिना हाथ पूरी तरह हो गया अलग

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 05:52 PM (IST)

    हल्द्वानी में रुद्रपुर-हल्द्वानी राज्य मार्ग पर एक डंपर ने बाइक सवार सिपाही पुष्कर रौतेला को टक्कर मार दी। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रुद्रपुर-हल्द्वानी राज्य मार्ग पर बेलबाबा मंदिर के समीप डंपर ने बाइक सवार सिपाही को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट पहने सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।

    डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान एक हाथ पूरी तरह अलग हो गया है। निजी अस्पताल के न्यूरोसर्जन के सहयोग से अस्पताल की टीम देर रात तक आपरेशन में जुटी रही।

    टीपी नगर चौकी में तैनात सिपाही पुष्कर रौतेला सोमवार की शाम रुद्रपुर की फारेंसिक साइंस लैब से रिपोर्ट लेकर वापस लौट रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान डंपर से टकरा गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है।

    एसटीएच के न्यूरोसर्जन डा. अखिलेश जोशी समेत निजी अस्पताल से न्यूरो सर्जन डा. अजय बजाज को बुलाया गया। इसके साथ ही सर्जरी विभाग से लेकर एनेस्थीसिया की टीम खबर लिखे जाने तक इलाज में जुटी रही।

    घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी भी अस्पताल पहुंच गए। वह न्यूरोओटी में पहुंचे और मरीज की स्थिति देखी।

    एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण जोशी ने बताया कि घायल का दाहिना हाथ पूरी तरह अलग कर दिया गया है। सिर की हड्डियां गंभीर रूप से चोटिल हैं।

    घायल को लगातार ब्लड की जरूरत पड़ रही है। घायल को बेहतर उपचार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- चमोली: गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवान हुए घायल

    यह भी पढ़ें- चमोली में बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी, छह घंटे तक मार्ग अवरूद्ध रहने से यात्रियों को हुई परेशानी