Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामगढ़-मुक्तेश्वर की पहाड़ियों पर हुई साल की पहली बर्फबारी, नैनीताल में उमड़े पर्यटक; सड़कों पर लगा जाम

    Updated: Mon, 13 Jan 2025 09:09 AM (IST)

    Snowfall In Hills Of Ramgarh-Mukteshwar रामगढ़-मुक्तेश्वर और धानाचूली में साल की पहली बर्फबारी ने वहां की वादियों को बर्फ की चादर से ढक दिया है। इस खू ...और पढ़ें

    मुक्तेश्वर के हार्मोनी हाइट्स में गिरी बर्फ।
    मुक्तेश्वर के हार्मोनी हाइट्स में गिरी बर्फ।

    संवाद सहयोगी जागरण, भवाली/मुक्तेश्वर/नैनीताल। रामगढ़-मुक्तेश्वर-धानाचूली में साल की पहली बर्फबारी हुई। जिससे वहाँ की वादियां बर्फ की चादर से ढक गई। बर्फबारी से होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। वही वीकेंड पर मुक्तेश्वर-भवाली पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया।

    रविवार को रामगढ-मुक्तेश्वर व धानाचूली में साल का पहला हिमपात हुआ। जिससे वीकेंड पर भवाली-कैंची धाम आए पर्यटकों ने रामगढ-मुक्तेश्वर पहुँचे। और बर्फ से हुई वादियों के श्रृंगार का जमकर लुत्फ उठाया। उधर बर्फबारी के बाद मायूस बैठे क्षेत्रीय पर्यटन कारोबारी के चेहरे खिल उठे।

    बर्फबारी के बाद उन्हें अब बेहतर कारोबार की उम्मीद है। इसके अलावा बर्फबारी के बाद ठंड काफी बढ़ गई हैं। वही कई मार्ग भी बंद है। जिससे लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि निर्माण खण्ड की जेसीबी निरंतर मार्ग से बर्फ को हटाती रही।

    बर्फबारी से मुक्तेश्वर व धानाचूली मार्ग रहा बंद

    भारी बर्फबारी होने से खुटानी-धानाचूली व भटेलिया-मुक्तेश्वर मार्ग बर्फ से ढक गया। जिससे सुबह के वक्त मार्ग पर वाहनो की आवाजाही बाधित रही। सूचना पर निर्माण खण्ड द्वारा जेसीबी की मदद से बर्फ को हटाया गया। निर्माण खण्ड के एई प्रकाश पंत ने बताया कि दोनो मार्गो पर जेसीबी से बर्फ हटाई जा रही है।

    खबरें और भी

    बर्फबारी के बाद भारी संख्या में उमड़े पर्यटक

    नैनीताल शहर में हुई बर्फबारी पर्यटन कारोबार के लिए बहार लेकर आई है। तड़के बर्फबारी के बाद शहर में एकाएक पर्यटकों की आमद बढ़ गई। जिससे दोपहर तक पार्किंग स्थल फुल हो गए। शहर में जाम की स्थिति बनने के बाद पुलिस को विशेष यातायात प्लान लागू करना पड़ा। वाहनों को रुसी व नारायण नगर में पार्क कर शटल से पर्यटकों को शहर तक भेजा गया। शाम तक शहर के अधिकांश होटल व गैस्ट हाउस फुल हो गए। दिनभर में करीब छह हजार पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

    नैनीताल में उमड़े पर्यटकों से जाम रहीं सड़कें।

    ठंडी हवाओं के बीच झील में नौकायन

    शहर में शनिवार से ही पर्यटकों की आमद बनी हुई थी। मगर रविवार तड़के बर्फबारी होने के बाद समीपवर्ती भीमताल, नकुचियाताल व पहाड़ की ओर से लौट रहे पर्यटक भी नैनीताल का रुख करने लगे। जिससे शाम तक अधिकांश होटलों के कमरे पैक हो गए। बर्फ देखने के लिए हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, किलबरी मार्ग में पर्यटकों का ताता लगा रहा। ठंडी हवाओं के बीच भारी संख्या में पर्यटक नैनी झील में नौकायन करते दिखे। दोपहर तक शहर के डीएसए, मेट्रोपोल, अशोका व सूखाताल पार्किंग फुल हो गई। जिसके बाद तल्लीताल डांठ से मालरोड व हाई कोर्ट मार्ग में जाम लगने लगा।

    ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: यूपी के 35 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 48 घंटे में फिर बारिश...

    ये भी पढ़ेंः शाहजहांपुर में सनसनीखेज वारदात, आटा चोरी का लगाया आरोप तो बड़े भाई को डंडे से पीटकर मार डाला

    यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस को विशेष प्लान लागू करना पड़ा। हल्द्वानी मार्ग से आ रहे पर्यटक वाहनों को रुसी दो व कालाढूंगी मार्ग से आ रहे वाहनों को नारायण नगर क्षेत्र में ही रोक दिया गया। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को शहर तक लाया गया। शाम तक रुसी दो में करीब तीन सौ व नारायण नगर में ढाई सौ वाहन पार्क हो चुके थे।

    पर्यटकों ने जमकर की खरीदारी

    दिनभर में करीब ढाई हजार वाहनों से छह हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे मालरोड, पंत पार्क, बड़ा बाजार क्षेत्र में चहलकदमी व खरीदारी करने वाले पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। कारोबार में उछाल देख कारोबारी भी बेहद खुश नजर आए। पर्यटन कारोबारी विशाल खन्ना का कहना है कि किलबरी व चाइना पीक क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक बर्फ जमी रहेगी। जिससे वीकेंड खत्म होने के बाद भी पर्यटकों की आमद बनी रहेगी।