विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिग्री कॉलेजों में क्लासरूम में मोबाइल ले जाने पर रोक लगा सकती है सरकार nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 08 Mar 2020 08:28 AM (IST)

डिग्री कॉलेजों में क्लासरूम में मोबाइल फोन ले जाने पर आने वाले समय में पाबंदी लग सकती है। सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है।

डिग्री कॉलेजों में क्लासरूम में मोबाइल ले जाने पर रोक लगा सकती है सरकार nainital news
डिग्री कॉलेजों में क्लासरूम में मोबाइल ले जाने पर रोक लगा सकती है सरकार nainital news

नैनीताल, जेएनएन : डिग्री कॉलेजों में क्लासरूम में मोबाइल फोन ले जाने पर आने वाले समय में पाबंदी लग सकती है। सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। शनिवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में शामिल होने नैनीताल पहुंचे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. धनसिंह रावत ने इसके संकेत दिए हैं।

मोबाइल से क्‍लास होती है डिस्‍टर्ब

डीएसबी परिसर में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में देश के सर्वाधिक 39 फीसदी छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। क्लासरूम में मोबाइल फोन से पठन-पाठन प्रभावित होता है। इस मामले में व्यापक विचार विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने पहाड़ व राज्य से पलायन रोकने के लिए हर कॉलेज मेें व्यावसायिक पाठ्यक्रम को प्रोत्साहन देने पर भी जोर दिया। कहा राज्य को शिक्षा धाम बनाने के लिए सरकार इन मसलों पर गंभीरता से विचार कर रही है। साथ ही कहा कि 91 फीसद डिग्री कॉलेजों में प्राचार्यों की तैनाती की जा चुकी है। कॉलेजों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा।

कांग्रेस की सियासत को राज्‍य हितों के विपरीत बताया

मंत्री ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के मसले पर कांग्रेस की सियासत को राज्यहितों के विपरीत करार दिया। एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के विधायक गैरसैंण विधानसभा सत्र में शामिल हैं। कांग्रेस का इस संबंध में आरोप निराधार है।

राज्यपाल ने किया समर्थन

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सरकार के क्लासरूम में मोबाइल ले जाने पर रोक लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल से पठन-पाठन प्रभावित होता है। इससे शैक्षिक गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें : एनएच-74 मुआवजा घोटाला मामले में कनाडा भागे चार किसानों के खिलाफ चार्जशीट द‍ाखिल करने की तैयारी

यह भी पढ़ें : रुद्रपुर में पांचा दुकानों को खंगालने वाले अंतराज्यीय तीन चोर गिरफ्तार, एक फरार