ग्राफिक एरा भीमताल की छात्रा भावना दुम्का ने भरी उड़ान, एसएपी लैब्स इंडिया में मिला 18 लाख का पैकेज
ग्राफिक एरा भीमताल की बीसीए छात्रा भावना दुम्का का चयन एसएपी लैब्स इंडिया में आईटी टेक्नोलॉजी क्लाउड सर्विस एसोसिएट के पद पर 18 लाख के वार्षिक पैकेज प ...और पढ़ें

छात्रा भावना दुम्का की फोटो।
HighLights
भावना दुम्का का एसएपी लैब्स इंडिया में चयन
आईटी टेक्नोलॉजी क्लाउड सर्विस एसोसिएट पद पर नियुक्ति
उन्हें 18 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला
संवाद सहयोगी, भवाली (नैनीताल)। ग्राफिक एरा भीमताल की बीसीए 2026 बैच की छात्रा भावना दुम्का का चयन विश्व की अग्रणी एंटरप्राइज क्लाउड सॉफ्टवेयर एवं क्लाउड ईआरपी समाधान प्रदान करने वाली कंपनी एसएपी लैब्स इंडिया में आईटी टेक्नोलॉजी क्लाउड सर्विस एसोसिएट के पद पर हुआ है। जिसके लिए उन्हें 18 लाख वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है। यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार भावना दुम्का का चयन एसएपी के टैलेंट एक्विजिशन प्रोग्राम के माध्यम से हुआ।
भर्ती प्रक्रिया कई चुनौतीपूर्ण चरणों में संपन्न हुई। जिसमें उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनकी समस्या समाधान क्षमता, संचार कौशल, विश्लेषणात्मक सोच और पेशेवर दृष्टिकोण का भी मूल्यांकन किया गया।
चयन प्रक्रिया के पहले चरण में भावना दुम्का ने कोडिलिटी ऑनलाइन असेसमेंट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इसके बाद आयोजित एआई इंटरव्यू में उन्होंने अपने शैक्षणिक अनुभव और परियोजनाओं को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया।
तकनीकी साक्षात्कार में उन्होंने कंप्यूटर साइंस के मूलभूत विषयों, क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा स्ट्रक्चर एवं एल्गोरिद्म सिस्टम डिजाइन तथा अपने प्रोजेक्ट्स से जुड़े प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसके बाद हुए मैनेजरियल डिस्कशन में उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता, व्यवहारिक कौशल और निर्णय लेने की योग्यता का आकलन किया गया।
कम्युनिकेशन राउंड में एमटेक जैसे अनुभवी उम्मीदवारों के बीच भी भावना दुम्का ने अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट अभिव्यक्ति और प्रभावशाली व्यक्तित्व से अलग पहचान बनाई।
अंतिम चरण में दो एचआर इंटरव्यू हुए। जिनमें उनके तकनीकी अनुभव, करियर लक्ष्य तथा एसएपी की कार्य संस्कृति के अनुरूप उनकी तैयारी का मूल्यांकन किया गया।
करीब एक सप्ताह की प्रतीक्षा के बाद शुक्रवार को भावना दुम्का को एसएपी लैब्स इंडिया से आधिकारिक ऑफर लेटर प्राप्त हुआ है।
यह भी पढ़ें- पौड़ी के ग्रामीण परिवेश से निकलकर चूमा कामयाबी का आसमान, विवेक धस्माना भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
यह भी पढ़ें- चमोली के स्मिथ बिष्ट सेना में बने लेफ्टिनेंट, गोरखा रेजिमेंट में मिली तैनाती