पौड़ी के ग्रामीण परिवेश से निकलकर चूमा कामयाबी का आसमान, विवेक धस्माना भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट
पौड़ी के धसमानी गांव के विवेक कुमार धस्माना का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ...और पढ़ें

पौड़ी के धसमानी गांव के विवेक कुमार धस्माना भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट।
HighLights
विवेक धस्माना का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन
पौड़ी के धसमानी गांव में खुशी का माहौल, परिवार को गर्व
कठिन परिश्रम, अनुशासन से मिली सफलता, युवाओं को प्रेरणा
संवाद सूत्र, पाटीसैंण (पौड़ी)। प्रखंड पोखड़ा के अंतर्गत धसमानी गांव के विवेक कुमार धस्माना का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के लिए चयन हो गया है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है। उनकी सफलता पर स्वजनों ने गांव में मिष्ठान का वितरण किया।
भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सचिदानंद धस्माना के पौत्र व वीरेंद्र धस्माना के पुत्र विवेक ने भी सेना में जगह बना ली। विवेक का चयन सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है।
पिता वीरेंद्र धस्माना ने बताया कि विवेक ने कठिन परिश्रम, अनुशासन व दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की।
कहा कि उनकी सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे धसमानी गांव और पोखड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।
क्षेत्रीय जन का कहना है कि पहाड़ के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें सही मार्गदर्शन व अवसर मिले तो वे देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंच सकते हैं।
उन्होंने अपने पुत्र को बचपन से ही देशभक्ति, अनुशासन व ईमानदारी के संस्कार दिए। परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विवेक ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर अपने माता-पिता के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गांव के बुजुर्गों व युवाओं ने कहा कि विवेक की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
उनका मानना है कि सेना में अधिकारी बनना कठिन परिश्रम, समर्पण और आत्मविश्वास का परिणाम है।
विवेक ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा भी अपनी मेहनत के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सेना की मेडिकल विंग में लेफ्टिनेंट डॉ बने उत्तराखंड के आयुष त्रिपाठी, बहन भी आर्मी में डॉक्टर
यह भी पढ़ें- देहरादून की आस्था बिष्ट सेना में बनीं लेफ्टिनेंट, AFMC पुणे से की MBBS की पढ़ाई