नैनीताल के हल्दूचौड़ में केंटर की टक्कर से आग का गोला बनी बाइक, दो लोग घायल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरापड़ाव में एक केंटर ने गलत साइड से आकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक आग का गोला बन गई। ...और पढ़ें

नैनीताल के हल्दूचौड़ में केंटर की टक्कर से आग का गोला बनी बाइक।
HighLights
केंटर ने गलत साइड से आकर बाइक को टक्कर मारी
टक्कर के बाद बाइक में भीषण आग लग गई
हादसे में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए
संवाद सहयोगी, हल्दूचौड़ (नैनीताल)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरापड़ाव क्षेत्र में शुक्रवार को रान्ग साइड से एक केंटर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक आग का गोला बन गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एसटीएच भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केंटर संख्या यूके-04 सीसी-0462 हल्द्वानी की ओर से रान्ग साइड से लालकुआं की तरफ जा रहा था। गोरापड़ाव पेट्रोल पंप के पास केंटर चालक ने बाइक संख्या यूके-04 टी-1532 से सामने से टक्कर मार दी।
हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आग का गोला बनी बाइक से दूर हटाया और उनको अस्पताल पहुंचाया।

सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़़ताल की।
प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण केंटर का रान्ग साइड से आना माना जा रहा है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।
हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कर दिया है। उनके नाम पता किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ओडिशा के अनुगुल में चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं यात्रियों की जान
यह भी पढ़ें- ओडिशा के अनुगुल में चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं यात्रियों की जान