Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा के अनुगुल में चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचीं यात्रियों की जान

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 02:03 PM (GMT+05:30)

    अनुगुल जिले में राउरकेला से पारादीप जा रही 'श्री मां' एसी बस में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राउरकेला-पारादीप 'श्री मां' एसी बस में लगी भीषण आग।

    2. चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बची।

    3. बस जलकर राख हुई, यात्रियों का सामान खाक।

    जागरण संवाददाता, अनुगुल। राउरकेला से पारादीप जा रही 'श्री मां' नामक रात्रिकालीन एसी बस में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। यह हादसा अनुगुल जिले के पाल्लहड़ा क्षेत्र के बरकोटिया गांव के समीप बंजिकुसुम में हुआ। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बस की एसी यूनिट से हुई। धुआं उठता देख चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय के कारण एक बड़ा हादसा टल गया तथा सभी यात्रियों की जान बच गई।

    Odisha News - 2026-06-28T134829.557

    हालांकि, आग इतनी भयावह थी कि यात्रियों का पूरा सामान बस के भीतर ही जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पाल्लहड़ा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    Odisha Fire

    सूचना मिलने पर खमर और पाल्लहड़ा और खमार पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- आंध्र-ओडिशा सीमा पर सुरक्षाबलों ने की छापामारी: नक्सलियों के कब्जे से हथियारों का जखीरा बरामद, IED विस्फोटक जब्त

    यह भी पढ़ें- ओडिशा: 11 साल बाद कंधमाल दहेज हत्या मामले में आया फैसला, पति को 10; ससुराल पक्ष को 7-7 वर्ष की सजा

    खबरें और भी