विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी में बाइक चोरों का आतंक, घर के बाहर खड़ी दो बाइकें उड़ाईं

Published: Sun, 11 Jan 2026 09:49 AM (IST)

हल्द्वानी में बाइक चोर फिर सक्रिय हो गए हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो बाइक चोरी हो ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. हल्द्वानी में दो बाइक चोरी की घटनाएं सामने आईं।

  2. रामपुर रोड पर आधे घंटे में घर के बाहर से बाइक चोरी।

  3. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी में बाइक चोर एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बीते दिनों दो बाइक चोरी हो गईं।रामपुर रोड गली नंबर चार में तो व्यक्ति ने रात साढ़े 10 बजे बाइक घर के बाहर खड़ी की। जिसपर रात 11.05 बजे के अंदर ही बाइक को चोर उठा ले गया। वहीं बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में भी घर के बाहर से खड़ी बाइक चोरी हो गई।

पहला मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र का है। रामपुर रोड गली नंबर-4 निवासी करनजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उन्होंने अपनी बाइक रात में घर के बाहर ही खड़ी की थी। इतने में आधे घंटे के भीतर ही बाइक को चोर उड़ा ले गया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में भी दिखाई दे रही है। करनजीत के आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी उसे बाइक नहीं मिली।

वहीं दूसरा मामला बनभूलपुरा क्षेत्र का है। आजाद नगर लाइन नंबर आठ निवासी मोहम्मद रेहान ने कहा कि उनकी बाइक एक जनवरी की शाम लगभग छह बजे घर के बाहर खड़ी की गई थी। अगले दिन सुबह जब उन्होंने बाहर देखा तो बाइक गायब थी।

यह भी पढ़ें- Nainital News: सरकारी छुट्टी के दिन टेस्ट को बुलाया, दफ्तर पर था ताला

पीड़ित ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।दोनों मामलों में पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि दोनों बाइक चोरी के मामले में पुलिस चोरों की खोजबीन कर रही है। दोनों तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।