विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कामनवेल्थ के बाद एशियन गेम्स में हल्द्वानी के ये कोच कर रहे देश को सोना दिलाने की तैयारी

Published: Thu, 10 Sep 2026 03:40 PM (IST)

हल्द्वानी के कोच ललित प्रसाद एशियन गेम्स में भारतीय महिला मुक्केबाजी टीम के साथ जापान गए हैं, जिन पर पदक दिलाने का जिम्मा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ललित मोहन बेलवाल, हल्द्वानी। शहर के मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। कामनवेल्थ गेम्स में पदक दिलाने के बाद अब एशियन गेम्स में देश को सोना दिलाने का जिम्मा फिर हल्द्वानी के कोच पर रहेगा।

बुधवार को जापान पहुंची भारतीय बाक्सिंग टीम में काठगोदाम के ललित प्रसाद बतौर कोच शामिल हैं। वह एशियन गेम्स से पहले लगने वाले 10 दिवसीय कैंप और फिर गेम्स दोनों के दौरान महिला बाक्सिंग टीम के कोच के तौर पर मौजूद रहेंगे।

उन पर पांच सदस्यीय महिला टीम को पदक दिलाने का जिम्मा है। हल्द्वानी स्टेडियम से 1986 में बाक्सिंग शुरू करने वाले ललित प्रसाद भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीते।

वर्ष 2005 से वह मुक्केबाजों को कोचिंग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला और पुरुष मुक्केबाज काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्हें चीन, उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान जैसे देशों से मिलने वाली कड़ी चुनौती के लिए विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। महिला बाक्सरों का पहला मैच 21 सितंबर को होगा।

नैनीताल के अभिषेक साह कैंप में देंगे कोचिंग

नैनीताल निवासी अभिषेक साह भी महिला टीम के साथ बतौर बाक्सिंग कोच जापान गए हैं। हालांकि वह सिर्फ कैंप तक टीम के साथ रहेंगे। वह एशियन गेम्स के दौरान गेम्स विलेज में नहीं जाएंगे। अभिषेक साई रोहतक में बतौर कोच तैनात हैं।

खटीमा के कपिल पोखरिया भी टीम में

एशियन गेम्स के लिए गई टीम में खटीमा के कपिल पोखरिया भी शामिल हैं। भारतीय सेना में तैनात कपिल 90 किलो भारवर्ग में दावेदारी पेश करेंगे। कपिल ने कामनवेल्थ गेम्स-2026 में भी हिस्सा लिया था।

कोच हरिकिशन बेलवाल ने भी दी ट्रेनिंग

जुलाई में ग्लास्गो में हुए कामनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों ने सात स्वर्ण समेत 10 पदक जीते थे। इस शानदार प्रदर्शन में हल्द्वानी के बाक्सर भाई हरिकिशन बेलवाल और खीमानंद बेलवाल की कोचिंग का अहम योगदान रहा था।

एशियन गेम्स के लिए जापान रवाना हुई टीम को एनआइएस पटियाला में हरिकिशन बेलवाल ने भी ट्रेनिंग दी।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के हल्द्वानी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने जेन जी संग खेला फुटबॉल, किया सियासी गोल