दैनिक जागरण के महाअभियान, ग्रीन सिटी के संकल्प को पूरा करने उमड़ी हल्द्वानी
दैनिक जागरण के 'हरेला से हरियाली तक' महाअभियान के तहत हल्द्वानी में 25 से अधिक स्थानों पर 5000 से ज्यादा पौधे लगाए गए। ...और पढ़ें

अभियान के तहत रानीबाग शीतला माता मंदिर स्थित नवग्रह वाटिका में पौधरोपण करते समिति के सदस्य व श्रद्धालु । जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। अपना शहर ग्रीन सिटी बने। इसके लिए दैनिक जागरण ने संकल्प लिया है। बुधवार को इस संकल्प को साकार करने के लिए हल्द्वानी शहर उमड़ पड़ा। शहर के चारों दिशाओं में अलग-अलग 25 क्षेत्रों में पौधारोपण महाअभियान चला।
बुधवार को हरेला से हरियाली तक जन-जन का हरेला, घर-घर हरियाली महाअभियान में पहुंचे लोग यही कह रहे थे कि हल्द्वानी की हरियाली को लौटाने के जागरण के इस महायज्ञ में वे भी अपने-अपने हिस्से की आहुति दे रहे हैं।
जागरण के सुधी पाठकों के साथ-साथ शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, शिक्षण संस्थान, पर्यावरण प्रहरी और वन विभाग के लोगों ने बुधवार को पांच हजार से अधिक फलदार, छायादार, चारा, औषधीय, सुगंध समेत अन्य प्रजातियों के पौधे रोपे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी ओर से लगाए गए प्रत्येक पौधे की पेड़ बनने तक सुरक्षा करने का संकल्प लिया। दैनिक जागरण का 50 हजार पौधे लगाने का यह महाअभियान हरेला से शुरू हुआ था और आगे भी जारी रहेगा।
हल्द्वानी वन परिसर में और बढ़ेगी हरियाली
अभियान के तहत हल्द्वानी वन प्रभाग परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ, जिसमें डीएफओ कुंदन कुमार के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। साथ ही एसडीओ गणेश दत्त जोशी, छकाता रेंजर मनीष कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हरिकृष्ण, वरिष्ठ प्रशासनिक सूरज कुमार, अनिल कपिल, प्रेम सिंह बिष्ट, पान सिंह गौनिया, प्रमोद जोशी, ओम प्रकाश, नवीन चंद्र, नमिता आर्या, प्रेमा तिवारी, मंजू बिष्ट, कमला भाकुनी ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
उधर, डहरिया स्थित तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसओजी कार्यालय में रेंजर कैलाश तिवारी और सामाजिक कार्यकर्ता बिशंभर कांडपाल के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। इसी तरह गौला रेंज की बीट संख्या संख्या दो में वन दरोगा महेंद्र रावत, गणेश सम्मल, दीपक पंतोला, कमल कुमार और उत्तराखंड वन अनुसंधान परिसर में डिप्टी रेंजर नैन सिंह नेगी, वन दरोगा कृष्णा नंद, ज्योति प्रकाश आदि ने पौधे लगाए।
गौलापार में चली पौधरोपण अभियान की बयार
पौधरोपण अभियान में गौलापार के जागरूक ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बांसखेड़ा गांव में ग्राम प्रधान यशवंत सिंह कार्की के नेतृत्व में जगदीश बृजवासी, दीपू परगाईं, बिन्ध्येश्वरी बेलवाल, गीता बृजवासी, जानकी कुकसाल, जगदीश चंद्र पांडे, हेम नैनवाल, मंजू परगाईं, हेमा बृजवासी आदि ने पौधे लगाए।
खबरें और भी
चोरगलिया रोड स्थित रेशम बाग चौराहे पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम बर्गली के नेतृत्व में उदित भट्ट, अमित बर्गली, विक्की कार्की, प्रतीक बर्गली आदि ने पौधे रोपे। इसी तरह सुंदरपुर रैक्वाल में प्रधान प्रतिनिधि नीरज रैक्वाल के नेतृत्व में धन्नू रैक्वाल समेत अन्य ने पौधे रोपित किए। तारानवाड़ में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में सुरेश भट्ट, खिमेश बेलवाल, रोहित जोशी, डूंगर देव सुयाल, कमलेश पांडे, ललित आर्या आदि ने पौधे लगाए।
उधर, देवला तल्ला और कुंवरपुर में ग्राम प्रधान बालम नौला के नेतृत्व में रजत नौला समेत अन्य ग्रामीणों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। इसी तरह गौलापार स्थित नैब परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता संध्या डालाकोटी के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों के सहयोग से कंचन, भावना जोशी, रोशनी मौर्य, तनुजा बिष्ट समेत अन्य ने पौधे लगाए। उधर, दौलतपुर इंटर कालेज में युवराज सिंह संधु,, मोहित रैक्वाल, गौतम गंगोला समेत अन्य ने पौधरोपण किया। इसी तरह खेड़ा स्थित सरकारी गल्ले की दुकान पर पंकज बिष्ट के नेतृत्व में छायादार, फलदार पौधे लगाए गए।
जागरण संग जुड़े शिक्षण संस्थान, लिया संरक्षण का संकल्प
अभियान के तहत प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज में पौधे रोपित किए गए। प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी की अगुवाई में छात्र संघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, सूरज रमोला, निहित नेगी, कैलाश बिष्ट, धीरज गढ़कोटी, आर्यन बेलवाल, धीरज बिष्ट सहित अन्य ने परिसर में आंवला, आम, रुद्राक्ष सहित अन्य के पौधे रोपित किए। उधर, महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य प्रो. एके श्रीवास्तव की देख रेख में पौधे रोपित किए गए।
यहां ईको क्लब प्रभारी डा. शरद मिश्रा, नमामि गंगे इकाई प्रभारी डा. दिनेश जोशी के साथ ही स्टूडेंट फार सेवा प्रकल्प से जुड़ी छात्राओं ने भी पौधे लगाए। एमआइईटी कुमाऊं में संस्थान के प्रबंध निदेशक प्रो. बीएस बिष्ट, आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर, जिला प्रचारक जितेंद्र, संस्थान के कार्यकारी निदेशक डा. तरुण सक्सेना ने फलदार और औषधीय पौधे रोपित किए। टैगोर पब्लिक स्कूल में चेयरमैन जगदीश पिमोली व प्रधानाचार्य राजेंद्र कांडपाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने पौधे रोपित किए। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य रूपक पांडे के साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधे लगाए।
इधर, राजपुरा इंटर कालेज में सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत साहू के नेतृत्व में पौधे लगाए गए। ऐसे ही पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. आशुतोष पंत के नेतृत्व में क्वींस पब्लिक स्कूल और पूर्व रेंजर मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरीपुर शिवदत्त गोरापड़ाव में प्रधानाचार्य भुवन सती, अलका गुरुरानी, कंचन तिवारी आदि ने पौधे लगाए। वहीं जजफार्म-ई ब्लाक में महिलाओं ने पौधे राेपित किए। यहां प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर सचिव गीता कांडपाल, ज्योति पंत, भगवती पांडे, ज्योति जोशी, मंजू बिष्ट आदि रहे।