विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज: "आपके कालेज में साइनाइड वाले बम रखे गए हैं", मेल से मचा हड़कंप 

Published: Tue, 24 Feb 2026 02:36 PM (IST)

हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को साइनाइड बम धमाके की धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे हड़कंप मच गया। छात्रों ...और पढ़ें

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

HighLights

  1. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को साइनाइड बम की धमकी मिली।

  2. छात्रों-कर्मचारियों को परिसर से निकाला, कक्षाएं स्थगित हुईं।

  3. पुलिस, बम निरोधक दस्ते ने सघन तलाशी अभियान चलाया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के प्राचार्य को ई-मेल के जरिए साइनाइड पाइजन वाले बम धमाके की धमकी मिलने से मंगलवार को हड़कंप मच गया। मेडिकल कालेज के सभी कर्मचारी व छात्र-छात्राएं परिसर से बाहर आ गए।

धमकी भरे ईमेल में लिखा है कि "आपके कालेज में साइनाइड पाइजन वाले बम रखे गए हैं जो दोपहर 12.15 बजे ब्लास्ट हो जाएगा, सुबह 11 बजे तक डाक्टर, स्टूडेंट्स को निकाल लें! अल्लाहु अकबर"

मंगलवार की सुबह इस तरह के मेल आने के बाद मेडिकल कालेज की कक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं। भयभीत हुए कर्मचारी व अधिकारी भी बिल्डिंग से बाहर निकलकर परिसर में आ गए। इसके बाद पुलिस को इस धमकी भरे मेल के बारे में सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड पहले हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचे। जहां पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अस्पताल की पार्किंग, आक्सीजन प्लांट के पास, कैंटीन में चेकिंग की गई। फिर पुलिस कालेज के वार्ड, हास्टल और अन्य भवनों की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए गतिविधियां प्रभावित रहीं।

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कराई जा रही है। मेल किस आईडी से भेजा गया और उसका स्रोत कहां है, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। एसटीएफ को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

घटना से छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता

का माहौल बन गया है। हालांकि इससे पहले नैनीताल जिले में तीन बार जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। मेडिकल कालेज परिसर में पुलिस की जांच जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।