इबोला वायरस से निपटने को उत्तराखंड का स्वास्थ्य महकमा सतर्क, हल्द्वानी में आइसोलेशन वार्ड तैयार
राजस्थान में इबोला वायरस का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। अफ्रीकी देश के बाद कुछ दिन पहले राजस्थान में इबोला वायरस का मामला सामने आने के बाद राज्य का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है।
इसे लेकर राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी के बगल में बने नये ब्लाक में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया है। इसमें इबोला से संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा। साथ ही यहां सौ पीपीई कीट रख दी है।
इबोला वायरस से अलर्ट रहने के निर्देश
केंद्र सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के नये निर्देश अनुसार स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग को इबोला वायरस से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
कालेज प्रबंधन ने अपने नये मेडिकल ब्लाक में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के साथ इबाेला वायरस की जांच के लिए सौ व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट रखी है। इस वार्ड का नोडल इंचार्ज जनरल मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. परमजीत सिंह को बनाया है।
यदि कोई संक्रमित यहां पहुंचता है, तो उसे अन्य मरीजाें से अलग रख आइसोलेट कर उसका इलाज किया जाएगा।
प्राचार्य डा. जीएस तितियाल ने बताया कि अभी क्षेत्र में इबोला वायरस का कोई खतरा नहीं है। उन्होंने सभी से अपील की है कि तेज बुखार, आंखों में जलन, असहनीय बदन दर्द होने पर डाक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, अस्पतालों को विशेष निर्देश
यह भी पढ़ें- कोरोना से इबोला तक... घातक बिमारियों का 'रामबाण' इलाज, दुनिया की पहली AI Super Vaccine