हल्द्वानी के तीनपानी हादसे में तीसरे दोस्त की भी मौत, तीन परिवारों में मातम
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में गंभीर रूप से घायल तीसरे छात्र प्रांजय मावड़ी ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई है।

शुक्रवार शाम हुए हादसे में उसके दो साथी पहले ही जान गंवा चुके थे। File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे तीसरे छात्र प्रांजय मावड़ी ने भी शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। शुक्रवार शाम हुए हादसे में उसके दो साथी पहले ही जान गंवा चुके थे।
तीनों छात्रों की मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे तो स्वजन की चीख-पुकार से हर आंख नम हो गई। दोपहर बाद तीनों छात्रों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तीनपानी फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी कार
गौलापार से लालकुआं की ओर जा रही तेज रफ्तार कार शुक्रवार शाम तीनपानी फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में कार सवार ऊंचापुल मुखानी निवासी 16 वर्षीय उत्कर्ष धपोला पुत्र शैलेंद्र सिंह धपोला और देवलचौड़ खाम निवासी 17 वर्षीय सिद्धांत पाठक पुत्र रवि मोहन पाठक की मौत हो गई थी। दोनों जेईई मेन्स की तैयारी कर रहे थे।
वहीं, श्याम विहार पीलीकोठी निवासी 16 वर्षीय प्रांजय मावड़ी और पीलीकोठी निवासी 17 वर्षीय भाविका घायल हो गए थे। प्रांजय की हालत गंभीर होने पर उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रांजय के पिता डायट में प्रोफेसर हैं। हादसे में घायल भाविका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसका उपचार डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है।
एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की गति तेज थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- तीनपानी फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई कार, बुरी तरह क्षतिग्रस्त... जेईई की तैयारी कर रहे दोनों छात्रों की मौत
यह भी पढ़ें- तीनपानी फ्लाईओवर हादसाः उत्कर्ष की मौत से उजड़ गया मां-बाप का संसार, सिद्धांत की मां बदहवास
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।