Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा आज, बदला यातायात प्लान

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:57 AM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी जनसभा के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ...और पढ़ें

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के शनिवार को हल्द्वानी आगमन और रामलीला मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।

    जनसभा के दौरान लोगों की सुविधा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं।

    ये है यातायात प्लान

    यातायात पुलिस के अनुसार, रामपुर रोड से आने वाले सभी वाहन एचएन इंटर कालेज में खड़े किए जाएंगे। बरेली रोड से आने वाले वाहनों के लिए लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगलपड़ाव में व्यवस्था की गई है। खटीमा और सितारगंज की ओर से आने वाले वाहनों को गोलापार स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के फिटनेस केंद्र के सामने सड़क के बाईं ओर खड़ा कराया जाएगा।

    पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए ठंडी सड़क (नहर मार्ग) और खालसा इंटर कालेज मैदान निर्धारित किया गया है। वहीं कालाढूंगी और रामनगर की ओर से आने वाले वाहनों को जेल रोड तिराहे से होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच और लगन गार्डन में खड़ा कराया जाएगा।

    एसपी यातायात डा. जगदीश चंद्र ने ने लोगों से निर्धारित व्यवस्था का पालन करने और यातायात कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।

    यह भी पढ़ें- राज्यसभा में खरगे-रिजिजू की तीखी बहस, विपक्ष ने उठाई अमित शाह के सदन में आने की मांग

    यह भी पढ़ें- 'शर्तें मत थोपो, बहाने मत बनाओ'; संसद में किरेन रिजिजू और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तीखी बहस