Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Haldwani Vegetable Prices: फूलगोभी दोगुनी महंगी, आलू-टमाटर हुआ सस्ता

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 11:25 AM (IST)

    हल्द्वानी मंडी में फूलगोभी के दाम दोगुने हो गए हैं, जबकि आलू और टमाटर सस्ते हुए हैं। फूलगोभी की कीमत बढ़ने का कारण रामपुर से आपूर्ति बंद होना और पंजाब ...और पढ़ें

    हल्द्वानी मंडी में फूलगोभी हुई महंगी। जागरण

    हल्द्वानी मंडी में फूलगोभी हुई महंगी। जागरण

    HighLights

    1. फूलगोभी के दाम दोगुने होकर 28-30 रुपये प्रति किलो हुए।

    2. आलू और टमाटर की कीमतों में आई उल्लेखनीय कमी।

    3. रामपुर से आवक रुकने से फूलगोभी हुई महंगी।

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मंडी में फूलगोभी को छोड़कर अन्य सब्जियों के दाम में कमी आई है। थोक बाजार में आलू, टमाटर, प्याज सस्ता हुआ है। मटर की कीमतों में उल्लेखनीय बदलाव नहीं आए हैं। वहीं फूलगोभी दोगुनी तक महंगी हो गई है। इसकी वजह रामपुर क्षेत्र से आवक करीब-करीब बंद होने और पंजाब से आने के चलते लागत का बढ़ना है।

    इन दिनों मैदानी इलाकों से सब्जियों की आपूर्ति हो रही है। पहाड़ से सिर्फ मटर आ रही है, जो 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रही है। बाकी मटर 20 से 25 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रही है।

    नवीन मंडी के व्यापारी जीवन सिंह कार्की ने बताया कि टमाटर कुछ दिन पहले 40 से 42 रुपये किलो बिक रहा था, जो स्थानीय टमाटर की आवक के बाद 22 से 23 रुपये किलो पर पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- कत्यूरी वंशजों ने रातभर लगाई जागर, राजमाता जियारानी का किया आह्वान

    थोक व्यापारी विनोद बेलवाल ने बताया कि फूलगोभी 28 से 30 रुपये किलो मिल रही है, जो पहले 14 से 15 रुपये किलो थी। आलू सस्ता हुआ है। पहले 45 किलो की आलू की बोरी 350 रुपये तक मिल रही थी, जो अब सस्ती होकर 300 रुपये की हो गई है।