Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हाईकमान के आदेश पर हर जगह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार : हरीश रावत

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Tue, 05 Mar 2019 09:55 AM (IST)

    पार्टी जहां से भी आदेश करेगी लोकसभा चुनाव लडऩे को तैयार हूं। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र ही नहीं मेरे लिए पांचों सीटें महत्व रखती हैं। ...और पढ़ें

    हाईकमान के आदेश पर हर जगह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार : हरीश रावत
    हाईकमान के आदेश पर हर जगह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार : हरीश रावत

    ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : पार्टी जहां से भी आदेश करेगी लोकसभा चुनाव लडऩे को तैयार हूं। नैनीताल लोकसभा क्षेत्र ही नहीं मेरे लिए पांचों सीटें महत्व रखती हैं। सभी सीटों पर पार्टी को विजय मिले इसके लिए हरीश रावत व कांग्रेस का प्रत्येक सिपाही प्रयासरत है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने बाजपुर के प्राचीन झारखंडी मंदिर में जलाभिषेक के बाद पत्रकारों से यह बात कही।

    पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस धर्म-जाति व वर्गवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में सोचती है। सर्जिकल स्ट्राइक में हमारे देश की सेना व जवानों का बड़ा योगदान है। देश का प्रत्येक नागरिक सेना के साहस, पराक्रम का ऋणी है। इससे पूर्व उन्होंने झारखंडी मंदिर में कहा कि भाईचारा व सद्भावना बनी रहे इसके लिए उन्होंने जलाभिषेक किया है। उन्होंने सरोवर के मध्य टापू में स्थित श्रीहनुमान मंदिर के दर्शन भी  किए। इस मौके पर पूर्व विधायक नारायण पाल, प्रयागदत्त भट्ट, खजान पांडेय, जगतार ङ्क्षसह बाजवा, भूपेंद्र बसेड़ा आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें : हरदा ने पीएम को राफेल के बयान पर घेरा, पूछा चार साल नौ माह में क्‍यों नहीं आया फाइटर प्‍लेन

    यह भी पढ़ें : नैनीताल-ऊधमसिंहनगर सीट पर मनमुटाव दूर करना कांग्रेस पर्यवेक्षक के लिए चुनौती