Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ICSE Toppers: 12वीं में नैनीताल टॉपर बनना चाहती हैं राइटर, 10वीं में टॉप करने वाले का सपना है यूनिक

    Updated: Fri, 01 May 2026 11:48 AM (IST)

    नैनीताल के आइसीएसई टॉपरों ने अपनी भविष्य की योजनाओं का खुलासा किया है। सैयदा आमना कामरान लेखक बनना चाहती हैं, जबकि शौरवीर गुप्ता अंतरिक्ष वैज्ञानिक बन ...और पढ़ें

    शेरवुड का नगर टॉपर शौरवीर.

    शेरवुड का नगर टॉपर शौरवीर.

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। 12वीं की बोर्ड परीक्षा परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंकों के साथ नगर टॉप करने वाली आल सेंट्स कालेज की आवासीय छात्रा सैयदा आमना कामरान की तमन्ना साहित्य के क्षेत्र में जाने की है। वह लेखक व प्रकाशन क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है।

    सैयदा इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के गुरुजनों के साथ नाना नईम सिद्दीकी और नानी शमा सिद्दीकी को देते हुए कहती हैं कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय से आगे की पढ़ाई करेंगी।

    इस उपलब्धि को हासिल करने में विद्यालय के शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा है। सैयदा के पिता डा सैय्यद कामरान हबीब अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक हैं और माता लुबना सिद्दीकी गृहिणी है।

    अंतरिक्ष विज्ञानी बनना चाहता है शेरवुड का नगर टॉपर शौरवीर

    नैनीताल: 10वीं की बोर्ड परीक्षा परीक्षा में 98.8 फीसद अंकों के साथ नगर टॉप करने वाले शेरवुड कालेज का छात्र शौरवीर गुप्ता अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य संवारना चाहता है। कक्षा चौथी से शेरवुड कालेज का छात्र है और इस उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों के अलावा अपने माता पिता को देता है।

    शौरवीर का कहना है ब्रह्मांड की दुनिया अद्भुत है, जिसे समझना आसान नहीं है। आगे चलकर वह भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो में जाना चाहते हैं और अंतरिक्ष की गहराइयों को स्पर्श करना चाहता है। हरदोई निवासी शौरवीर के पिता धरमवीर गुप्ता व्यवसाई हैं और माता पूजन गुप्ता गृहिणी है।

    यह भी पढ़ें- ICSE-ISC Result: नैनीताल के ऑल सेंट्स कॉलेज का रिजल्ट रहा 100%, सईदा और मान्या ने किया टॉप

    खबरें और भी