Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पुलिस अलर्ट, विशेष टीमें तैनात

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 08:57 AM (IST)

    बिहार के शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद नैनीताल के कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है। भवाली पुलिस, एसडीआरएफ ...और पढ़ें

    कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पुलिस अलर्ट

    कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पुलिस अलर्ट

    HighLights

    1. बिहार भगदड़ के बाद कैंची धाम में पुलिस अलर्ट।

    2. एसडीआरएफ और पुलिस संयुक्त रूप से बचाव अभ्यास कर रही।

    3. सीसीटीवी कैमरों से मंदिर परिसर की लगातार निगरानी।

    संवाद सूत्र, जागरण, गरमपानी, (नैनीताल)। बिहार के शीतला माता मंदिर में भगदड़ में नौ श्रद्धालुओं की मौत से कोतवाली पुलिस भवाली सतर्क हो गई है। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने को पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम पूर्वाभ्यास से राहत व बचाव कार्यों का अभ्यास करती है।

    प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार समुचित सीसीटीवी कैमरों से मंदिर के बाहर व अंदर की लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी की जाएगी।

    अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम देश -विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। रोज हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बिहार के शीतला माता मंदिर में हुई घटना के बाद से यहां भी निगरानी बढ़ा दी गई है। मंदिर में और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस टीम निगरानी कर रही है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगा इलेक्ट्रिक बिल

    चौकी पुलिस कैंची के साथ ही कोतवाल भवाली प्रकाश सिंह मेहरा लगातार निगरानी कर रहे है। गत दिवस सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक डा. वी. मुरुगेशन भी कैंची धाम पहुंचकर व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम हाईवे पर यातायात व्यवस्था के साथ ही मंदिर के मुख्य गेट पर भी मुस्तैदी से ड्यूटी दे रही है।

    खबरें और भी