Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 जून को बाबा नीब करौरी के धाम में फिर उमड़ेगी भीड़, कैंची मेले पर AI कैमरे करेंगे निगरानी

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 12:43 PM (IST)

    बाबा नीब करौरी के कैंची धाम मेले की सुरक्षा के लिए इस बार पुलिस आधुनिक एआई कैमरों का इस्तेमाल करेगी। ...और पढ़ें

    कैंची धाम. File Photo

    कैंची धाम. File Photo

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । बाबा नीब करौरी के धाम कैंची में हर साल 15 जून को आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले की सुरक्षा किसी भी प्रकार की चूक न हो इसके लिए पुलिस, प्रशासन इस बार आधुनिक तकनीकी का सहारा ले रहा है।

    इन स्मार्ट कैमरों की मदद से भीड़ प्रबंधन, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और किसी भी आपातस्थिति में तत्काल कार्रवाई करना आसान होगा। इसके साथ ही पुलिस के कंट्रोल रूम में मंदिर में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड भी इस एआई डिवाइस से रखा जाएगा। यह एआई कैमरा दो जगहों पर कैंचीधाम की सीढ़ियों के पास और बाहर निकलने वाले रास्ते में लगाए जाएंगे।

    एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने बताया कि एआई बेस्ड पीपल हेड काउंट कैमरा, एएनपीआर कैमरा, आईपी बेस्ड पब्लिक एड्रेस सिस्टम व पुलिस के दो कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए सर्वे पूरा हो गया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी गई है। कैंची धाम मेले से पहले ही यह सिस्टम स्थापित कर दिया जाएगा।

    हर साल जून में लगने वाले इस मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हर बार पुलिस के लिए यह मेला चुनौतीपूर्ण बना रहता है। इसे आसान करने के लिए इस बार नई तकनीकी का सहारा लिया जा रहा है।

    खबरें और भी

    12 जगहों पर एएनपीआर कैमरे रखेंगे नजर

    भवाली-हल्द्वानी मार्ग में यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है। इसको देखते हुए रूसी बैंड-1, रूसी बैंड-2, नैनी बैंड-1, नैनी बैंड-2, पनीराम का डाबा, बारापत्थर, तल्लीताल डांठ, भवाली के पास भवाली मार्ग, भवाली-हल्द्वानी मार्ग, नैनीताल डीएसए पार्किंग, मेट्रोपाल पार्किंग व सूखाताल पार्किंग में लगाए जाएंगे।

    पार्किंग फुल होने पर मिलेगी जानकारी

    कैंचीधाम, निगल्टा, कैंचीधाम पार्किंग गेट, मुख्य द्वार, नैनीताल के डीएसए पार्किंग, सूखाताल पार्किंग, घोड़ा स्टैंड, रिक्शा स्टैंड में यह वायरलैस लाउड स्पीकर सिस्टम लगाए जाएंगे, जिसमें पुलिस कंट्रोल रूम से लाउड स्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को पार्किंग फुल होने या अन्य प्रकार की जानकारी दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- कैंची धाम में गैस संकट के बीच सस्ती लकड़ी बनी सहारा, बन रहा प्रसाद से लेकर कैदियों का खाना

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से पुलिस अलर्ट, विशेष टीमें तैनात