नैनीताल में साइबर ठग का नया तरीका: कोतवाल बोल रहा हूं... 15-20 हजार मैनेज कर काल करो, काम हो जाएगा
कालाढूंगी में एक साइबर ठग ने मृतक के पिता को कोतवाल बनकर फोन किया और केस मैनेज करने के नाम पर 15-20 हजार रुपये मांगे। पैसा न होने के कारण ग्रामीण ठगी ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर्र।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, कालाढूंगी (नैनीताल)। साइबर ठग ने मृतक के पिता को कोतवाल बनकर काल की। बोला-कोतवाल बोल रहा हूं, 15-20 हजार मैनेज कर काल करो, काम हो जाएगा। पैसा न होने से ग्रामीण ठगी का शिकार होने से बच गया।
छह मई को थपलियागाजा कोटाबाग निवासी सरपंच धन सिंह के 17 साल के बेटे जगदीश ने आननलाइन गेमिंग के लिए उधार लिए गए पैसों की अदायगी मामले में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
धन सिंह ने नामजद लिखित तहरीर देकर रुपयों को लेकर बेटे का उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को धन सिंह को बयान के लिए पुलिस चौकी जाते समय एक अज्ञात नंबर से काल आई। कालर ने पूछा, क्या अभय गुप्ता के नाम पर शिकायत दर्ज कराई है। क्या मैटर हुआ था, जहर किसने खाया था, लड़का एक्सपायर हो गया क्या।
धन सिंह ने सारी जानकारी दी। कालर ने फिर पूछा, अभय गुप्ता जेल पहुंच गया या नहीं। बच्चा तो एक्सपायर हो गया, उसे लौटाया तो नहीं जा सकता है।
बच्चे का 15 लाख का क्लेम बन रहा है। अभय गुप्ता को एक-दो धाराएं बढ़ाकर गिरफ्तार कर जेल ले जा रहे हैं। थोड़ा परमिशन नहीं मिल पा रही है।
टेंपो बुलाना पड़ेगा, जिसमें 15-20 हजार का खर्च आएगा, जो आपको देना पड़ेगा। फिर सारा पैसा वापस दिलाएंगे आपको। धन सिंह ने कहा में तो अभी चौकी जा रहा हूं।
साइबर ठग बोला, चौकी नहीं जाना है आपको। शाम को जाना आपके बयान होंगे। फिर वह बोला कि राणा चौकी इंचार्ज व जांच अधिकारी है मैं उनका सीनियर सैनी बात कर रहा हूं। अभी 15-20 हजार पांच-दस मिनट में मैनेज करो।
इसके बाद धन सिंह ने चौकी पहुंचकर सारी बात एसआइ देवेंद्र राणा को बताई। वहां से फोन करने पर नंबर स्विच आफ आने लगा।
यह भी पढ़ें- केवाईसी अपडेट के नाम पर सोनीपत में 4.40 लाख की साइबर ठगी, मोबाइल हैक कर उड़ाए रुपये
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में KYC अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, क्रेडिट कार्ड से 1.78 लाख रुपये गायब