Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल: ट्रैक्टर चालक ने मचाया तांडव, कार में चार बार मारी टक्कर; बाल-बाल बचे सवार

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 02:36 PM (IST)

    कालाढूंगी के चकलुवा में एक ट्रैक्टर चालक ने दबंगई दिखाते हुए ढाबे पर खड़ी कार को कई बार टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कार में बैठे दो ग्रा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. ट्रैक्टर चालक ने ढाबे पर खड़ी कार को कई बार टक्कर मारी

    2. रेत-बजरी के रेट को लेकर हुए विवाद का परिणाम

    3. पुलिस ने आरोपी चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया

    जागरण संवाददाता, कालाढूंगी। चकलुवा में ट्रैक्टर सवार ने दबंगई दिखाते हुए ढाबे में खड़ी कार को कई बार टक्कर मार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।हमले कार सवार दोनों ग्रामीण बाल-बाल बचे। हमले के बाद टैक्ट्रर चालक मय टैक्ट्रर फरार हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

    पुलिस ने आरोपी को मय वाहन के गिरफतार कर लिया है। बीते मंगलवार रात को हल्द्वानी-कालाढूंगी हाईवे पर निमार्णाधिन पुल के पास न्यू पहाड़ी ढाबे पर हिमांशु देउपा निवासी लच्छमपुर विदरामपुर अपने दोस्त के साथ कार में बैठे था। तभी आरोपी प्रवीण देउपा टैक्ट्रर चालक निवासी चौधरी गेट विदरामपुर ने तेज गती से कार में एक के बाद चार बार टक्कर मार दी। जिसके बाद ढाबे संचालके,कर्मचारीयों व ग्राहकों भयभीत हो गये।

    घटना में कार सवारों को बाल-बाल बच गये। घटना के बाद चालक मय टैक्ट्रर के फरार हो गया। घटना कार पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व ढाबें की दीवार फर्निचर व शीश टूट गया। इस दौरान ढाबे व सडक में अफरा-तफरी मच गई। कार चालक हिमांशु देउपा की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी कर दी।

    बुधवार को पुलिस व फोरंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चालक को मय वाहन के गिरफतार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों निहाल नदी से रेता बजरी के कारोबारी है रेत के रेट कम करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद पहले से चल रहा है। जिसके चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haldwani News: प्राथमिक विद्यालय कालाढूंगी की रसोई से चोरी, पाइपलाइन तोड़कर चोर ने तोड़ ताला

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के रामनगर-कालाढूंगी हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी पैसेंजर बस, कई यात्री घायल