Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2022 : जैसे ही दिखा चांद सुहागिनों ने पति के हाथों पानी पीकर तोड़ा निर्जला व्रत

    By Himanshu JoshiEdited By: Skand Shukla
    Updated: Thu, 13 Oct 2022 09:52 PM (IST)

    Karwa Chauth 2022 करवाचौथ का पर्व शहर और आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। नवविवाहिताओं में करवाचौथ का क्रेज सबसे अधिक देखा गया। सुबह से ही मह ...और पढ़ें

    Karwa Chauth 2022 : जैसे ही दिखा चांद सुहागिनों ने पति के हाथों पानी पीकर तोड़ा निर्जला व्रत
    Karwa Chauth 2022 : जैसे ही दिखा चांद सुहागिनों ने पति के हाथों पानी पीकर तोड़ा निर्जला व्रत

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Karwa Chauth 2022 : चांद का दीदार होते ही सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत खोल पति की लंबी उम्र की मन्नत मांगी। इससे पहले सुहागिनों ने दिन भर निर्जल व्रत रखा। घर-घर हुई पूजा-अर्चना के बाद कथा के माध्यम से विवाहिताओं ने करवा चौथ के महत्व और व्रत के पुण्य के बारे में जाना। कई नवविवाहित जोड़ों ने भी पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।

    करवाचौथ का पर्व शहर और आसपास क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। नवविवाहिताओं में करवाचौथ का क्रेज सबसे अधिक देखा गया। सुबह से ही महिलाओं ने निर्जल व्रत रख शाम की पूजा की तैयारियां शुरू कर दी थी। सजना-संवरना भी साथ ही जारी रहा। कई स्थानों पर करवा चौथ व्रत की कथा का आयोजन किया गया।

    जैसे ही रात के आठ बजे वैसे ही चांद के दीदार का इंतजार शुरू हो गया। रात को जैसे ही 8 बजकर पांच मिनट पर चांद दिखाई दिया। विवाहिताएं छत पर छन्नी, दीये, करवा में जल, रोली-चावल आदि लेकर पहुंची। इसके बाद उन्होंने पूजा अर्चना की और पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत पूरा किया।

    करवा चौथ को लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई दी। महिलाएं अपनी सास और अन्य रिश्तेदारों के लिए कपड़े खरीदारी करती दिखीं। साड़ी, सूट की दुकानों पर भीड़ रही। व्रत खत्म करने के साथ बाजारों में गोल गप्पे, चाट पकौड़ी, चाइनीज कार्नरों पर भी खासी भीड़ भाड़ दिखी।

    खबरें और भी

    वीडियो कालिंग से परदेशी पति संग मनाया करवाचौथ

    पति पास हो या परदेश में, उनकी लंबी उम्र की कामना के लिए अधिकांश महिलाएं करवाचौथ के व्रत को रखती हैं। डिजिटल युग में टेक्नोलाजी की मदद से अब महिलाएं परदेश रह रहे पति को भी फोटो के बजाय वीडियो कालिंग की मदद से बड़ी आसानी से देख सकती हैं। गुरुवार को हल्द्वानी में भी महिलाओं ने वीडियो कालिंग के माध्यम से पति का दीदार कर करवाचौथ का व्रत पूरा किया।