Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन सीजन शुरू होते ही उत्तराखंड के इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, ट्रेनें पैक

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 10:36 AM (IST)

    पर्यटन सीजन शुरू होते ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता से आने वाली ट्रेनें पूरी तरह पैक ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    HighLights

    1. पर्यटन सीजन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़

    2. दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता से आने वाली ट्रेनें पूरी तरह पैक

    3. कैंची धाम मेले और गर्मियों की छुट्टियों का असर

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। पर्यटन सीजन शुरू होते ही कुमाऊं को आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। इसके चलते काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियाें की भीड़ उमड़ पड़ी है।

    दिल्ली, लखनऊ और कोलकाता से काठगोदाम आने वाली अधिकांश ट्रेनों यात्रियों से पैक चल रही है। नियमित ट्रेनों के साथ ही मुंबई तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन में लंबी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है।

    लगातार लंबी होती जा रही वेटिंग लिस्ट 

    कैंची धाम मेले के साथ ही गर्मियों की छुट्टी पड़ने से नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर आदि पर्यटन स्थलों कीओर बड़ी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिससे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। जहां रोजाना करीब सात से आठ हजार यात्री स्टेशन पहुंच रहे हैं।

    दिनभर यात्रियों की भीड़ होने के साथ ही ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लगातार लंबी होती जा रही है। पर्यटन सीजन के चलते दिल्ली से आने वाली तीनों ट्रेनों में 70 से 100 के पार वेटिंग चल रही है।

    साथ ही लखनऊ व कोलकाता से काठगोदाम ट्रेनों में भी 100 से 120 के बीच वेटिंग होने से सभी सीटें पैक हैं। इस वेटिंग की स्थिति के कारण कई यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में दिक्कतें हो रही हैं।

    राजस्थान वाया दिल्ली से आने वाली रानीखेत एक्सप्रेस में वेटिंग

    • तिथि -स्लीपर क्लास -थर्ड एसी -सेकेंड एसी
    • 17 जून -107 -39 -33
    • 18 जून -116 -नो बुकिंग -नो बुकिंग
    • 19 जून -114 -नो बुकिंग -35
    • 20 जून -128 -नो बुकिंग -नो बुकिंग
    • 21 जून -113 -नो बुकिंग -33

    लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में वेटिंग की स्थिति

    • तिथि स्लीपर क्लास थर्ड एसी सेकेंड एसी
    • 17 जून -नो बुकिंग -91 -32
    • 18 जून -नो बुकिंग-47 -41
    • 19 जून -89 -64 -नो बुकिंग
    • 21 जून -90 -57 -39

    हावड़ा से काठगोदाम आने वाली बाघ एक्सप्रेस में वेटिंग

    • तिथि -स्लीपर क्लास -थर्ड एसी सेकेंड एसी
    • 17 जून -120 -69 -नो बुकिंग
    • 18 जून -105 -41 -22
    • 19 जून -117- 54 -नो बुकिंग
    • 20 जून -117 -53 -21
    • 21 जून -101 -36 -नो बुकिंग

    नोट : यह जानकारी आइआरसीटीसी की साइट पर 16 जून की शाम आठ बजे के आधार पर है।

    यह भी पढ़ें- अरेराज रेलवे स्टेशन बनने से धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, क्षेत्रीय विकास को भी मिलेगा बड़ा बल

    यह भी पढ़ें-  दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग को लेकर नया नियम, अब रेल कर्मियों को भी देना होगा चार्ज