Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुमाऊं विश्वविद्यालय एडमिशन प्रोसेस जारी, बीए में प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 01:23 PM (IST)

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जिसमें एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी में 6760 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश आवेदन प्रक्रिया जारी है। शनिवार तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से 6760 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। जिसमें सबसे ज्यादा मारामारी बीए प्रथम सेमेस्टर में देखने को मिल रही है।

    स्नातक कला में 3572 विद्यार्थियों ने फार्म भरा है। वहीं, बीकाम में दाखिले को 1389 की ओर से पंजीकरण कराया गया है। बीएससी गणित में 770 और बायो वर्ग में 760 आवेदन हुए हैं।

    छुट्टी के बाद सोमवार से खुल रहा कॉलेज

    डिप्लोमा इन इंटीरियर डेकोरेशन में 25 और बीएससी जैव प्रौद्योगिकी में 244 विद्यार्थी प्रवेश की लाइन में खड़े हैं।

    प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि विश्वविद्यालय ने दो दिन प्रवेश पंजीकरण की तिथि बढ़ाई है। विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन करा लें। महाविद्यालय गर्मियों की छुट्टी के बाद सोमवार से खुल रहा है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय कार्यालय पर ताला, एबीवीपी कार्यकर्ता धरने पर बैठे

    यह भी पढ़ें- कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 28 मार्च से आवेदन