विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुसुमखेड़ा के नीलेश नेगी ने भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बनकर बढ़ाया मान

Published: Sat, 12 Sep 2026 09:06 PM (IST)

कुसुमखेड़ा के कार्तिकेय कॉलोनी निवासी नीलेश नेगी भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से स्नातक किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा निवासी नीलेश नेगी ने निजी कंपनी में पांच साल नौकरी करने के बाद सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। उन्होंने चयन प्रक्रिया की तैयारी की और अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

नीलेश का चयन पांच सितंबर को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ। उन्होंने निजी विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी कंपनी में नौकरी की। इसी दौरान उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का लक्ष्य तय किया।

रिश्तेदार मदन फर्त्याल के अनुसार, नीलेश ने भारतीय नौसेना की चयन प्रक्रिया में रिकमेंडेशन प्राप्त किया और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा भी उत्तीर्ण की। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें- कामनवेल्थ के बाद एशियन गेम्स में हल्द्वानी के ये कोच कर रहे देश को सोना दिलाने की तैयारी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।