Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मजूदर दिवस पर कामगारों ने एकजुटता की भरी हुंकार, पढ़ें...

    By Thakur singh negi Edited By:
    Updated: Sun, 01 May 2016 05:33 PM (IST)

    विश्‍व मजदूर दिवस के मौके पर ऑल इंडिया ट्रेड काउंसिल ऑफ इंडिया (एक्‍टू) व अन्‍य मजदूर संगठनों ने रैली निकाली। संगठनों ने सभी कामगारों को एकजुट होने का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हल्द्वानी। विश्व मजदूर दिवस के मौके पर ऑल इंडिया ट्रेड काउंसिल ऑफ इंडिया (एक्टू) व अन्य मजदूर संगठनों ने रैली निकाली। संगठनों ने सभी कामगारों को एकजुट होने का आह्वान किया।
    आज रैली के दौरान भाकपा के जिला सचिव कैलाश पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानूनों में संशोधन के नाम पर कामगारों के अधिकार छीनने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूर विरोधी नीतियां बना रही है। नारा बुलंद करते हुए कहा कि मजदूरों के पसीने की कमायी लूटने नहीं दी जाएगी।
    इस दौरान किसान नेसा श्रीराम शर्मा ने कहा कि देश के किसानों और मेहनतकश लोगों को एकजुट होना होगा। समुदायों की हर लड़ाई में शामिल होकर भारत की जनता के पूंजीवाद को समर्थन सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने की हर चाल को विफल करने के लिए लड़ाई लड़नी होगी।
    पढ़ें- गवर्नर ने श्रमिक दिवस पर दीं शुभकामनाएं