विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छात्रा ने तोड़ा संबंध तो दोगुनी उम्र के सिरफ‍िरे ने ब्‍लैकमेल करने की धमकी देने के साथ की मारपीट

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 01 Feb 2020 03:03 PM (IST)

नादानी में एक छात्रा अपने से करीब दोगुनी उम्र के युवक से प्रेम कर लिया। इस बात का जब उसे अहसास हुआ तो उसने उससे संबंध तोड़ लिए।

छात्रा ने तोड़ा संबंध तो दोगुनी उम्र के सिरफ‍िरे ने ब्‍लैकमेल करने की धमकी देने के साथ की मारपीट
छात्रा ने तोड़ा संबंध तो दोगुनी उम्र के सिरफ‍िरे ने ब्‍लैकमेल करने की धमकी देने के साथ की मारपीट

हल्द्वानी, जेएनएन : नादानी में एक छात्रा अपने से करीब दोगुनी उम्र के युवक से प्रेम कर लिया। इस बात का जब उसे अहसास हुआ तो उसने उससे संबंध तोड़ लिए। फिर क्या था सिरफिरा युवक उसे और परिवार को ब्लैकमेल करने के साथ ही आते-जाते घेरकर मारपीट करने लगा। दोनों परिवार ने कई बार मामला निपटाया, लेकिन युवक बाज नहीं आया। गुरुवार को फिर उसने छात्रा से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया।

बालिग हुई छात्रा को समझ आया तो उसने संबंध तोड़ लिए

मामला शहर कोतवाली के पास का है। करीब 10 साल की किशोरी की पड़ोस में रहने वाले युवक से नजदीकी बढ़ गई। इस बात का किसी को शक नहीं हुआ। वहीं युवक ने छात्रा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। नादानी में छात्रा सहती रही। वहीं एक साल पहले छात्रा बालिग हुई तो उसने युवक से सम्बंध तोड़ लिए। फिर क्या था युवक उसका पीछा करता और आते-जाते रास्ता रोककर कभी मारपीट तो कभी-कभी घर वालों को साथ की फ़ोटो दिखाकर मिलने के लिए मजबूर करता। यही नहीं युवक ने छात्रा के घर वालों को भी धमकी देनी शुरू कर दी।

समझाने के बावजूद नहीं सुधरा युवक, करता रहा पेरशान  

कुछ महीने पहले छात्रा के घर वालों ने शिकायत की लेकिन परिवारों की नजदीकी की वजह से मामला सुलझ गया। अलबत्ता कुछ समय शांत रहने के बाद युवक फिर छात्रा को परेशान करने लगा। गुरुवार की शाम कोचिंग से लौट रही छात्रा का उसने मोबाइल छीना और मारपीट की। छात्रा के परिजनों ने भोटिया पड़ाव चौकी में शिकायत की। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित युवक को पकड़ लिया। दिन भर परिवार वालो में लंबी बहस के बाद छात्रा ने अंतिम चेतावनी देकर युवक के खिलाफ कार्यवाही से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान किया है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : नैनीताल जिले में महिला की हत्या करने के बाद हाईवे किनारे जलाया शव 

यह भी पढ़ें : सितारगंज में ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, माैके पर ही तीनों की मौत