Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्वॉयफ्रेंड को लेकर एमबीपीजी के गेट पर छात्राओं में हाथपाई, जमकर लात-घूंसे चले; नोचे बाल

    Updated: Sat, 11 Jul 2026 04:01 PM (IST)

    हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज गेट पर दो छात्राओं में ब्वॉयफ्रेंड को लेकर जमकर हाथापाई हुई, जिसमें बाल नोचने तक की नौबत आ गई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । एमबीपीजी कालेज में अभी तक छात्रों के गुट आपस में लड़ते थे, लेकिन अब छात्राओं में भी हाथापाई हो रही है। शुक्रवार को कालेज गेट पर दो छात्राएं एक ब्वॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं।

    दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि छात्राओं ने एक-दूसरे के बाल तक नोचने के साथ ही नाखून तक मार दिए।

    कालेज गेट के पास एकाएक बढ़े विवाद को देख सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। हालांकि, परिसर में खड़े उनके साथियों ने दोनों को अगल कराते हुए मामले को शांत कराया। लेकिन, एक छात्रा थोड़ी देर बाद कुछ छात्रों को लेकर फिर भिड़ने पहुंच गई। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फटकार लगाकर गेट से बाहर खदेड़ा।

    कर्मचारियों के अनुसार दोनों छात्राओं में ब्वॉयफ्रेंड को लेकर बहस हो रही थी। साथ ही पिछले वर्ष के छात्र संघ चुनाव में एक छात्र प्रत्याशी के समर्थन की बात कहते हुए भी एक-दूसरे से भिड़ रही थीं।

    इधर, प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि विवाद की सूचना उन्हें नहीं मिली। मगर परिसर में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। कालेज का माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।