Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सांसद कोश्यारी और विधायक आर्य ने सुनी जनसमस्याएं

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 01 Apr 2018 03:22 PM (IST)

    पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी व विधायक संजीव आर्य ने समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जन समस्याएं सुनीं। ...और पढ़ें

    सांसद कोश्यारी और विधायक आर्य ने सुनी जनसमस्याएं
    सांसद कोश्यारी और विधायक आर्य ने सुनी जनसमस्याएं

    नैनीताल, [जेएनएन]: पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद भगत सिंह कोश्यारी व विधायक संजीव आर्य ने समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जन समस्याएं सुनीं। इस मौके पर कोश्यारी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। 

    उन्होंने  कहा कि पीएम मोदी ने निचले स्तर से भ्र्ष्टाचार मिटाने का संकल्प लिया है। इसलिए तमाम योजनाओं को आधार से जोड़ा जा रहा है। पंचायतों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा पहली बार केंद्र सरकार के बजट में गांव, गरीब व किसान को फोकस किया है। 

    विधायक संजीव आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बताया कि भाजपा की राज्य सरकार ने आशा वर्कर्स की लंबित प्रोत्साहन राशि का एकमुश्त भुगतान कर महिला हितैषी होने का सबूत दिया है। 

    इस दौरान ग्रामीणों ने शीघ्र नैनागाव को मुख्य सडक से जोड़ने की मांग रखी। दोनों ने भरोसा दिया कि जल्द इस काम को किया जाएगा। लोगों ने कहा कि 500 मी सडक की नितांत आवश्यकता है। विधायक ने लोक निर्माण विभाग नैनीताल से शीघ्र नैना गांव मोटर मार्ग का आकलन तैयार करने के निदेश दिए। इस मौके पर भाजपा ज्योलिकोट मंडल अध्यक्ष मडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, हरीश  भट्ट, पान सिह खनी, पुष्पा जोशी, बीडीसी सदस्य हरेंद्र सिह बिष्ट, रोहित गैडा, संजय वर्मा आदि थे।

    यह भी पढ़ें: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजह भट्ट बोले, पहले खुद के गिरेबां झांके कांग्रेस

    यह भी पढ़ें: विधायक राजकुमार ठुकराल को मिली भाजपा की क्लीन चिट

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 25 या 26 अप्रैल को हो सकते हैं निकाय चुनाव

    खबरें और भी