विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में ई-केवाईसी न कराने पर 25 हजार गैस कनेक्शन ब्लॉक, सिलिंडर मिलना बंद

Published: Tue, 20 Oct 2026 03:17 PM (IST)

नैनीताल जिले में 25 हजार से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन ई-केवाईसी न कराने के कारण ब्लॉक कर दिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लाक कर दिए हैं। नैनीताल जिले में इंडेन और भारत गैस के करीब 25,878 उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है।

ऐसे उपभोक्ता जब तक ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, तब तक वे गैस सिलिंडर भी नहीं भरवा सकेंगे। जिले में इंडेन के करीब 1,98,788 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 19,878 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित है।

इसी तरह भारत गैस के करीब 40 हजार उपभोक्ताओं में से छह हजार ने अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ई-केवाईसी नहीं होने के कारण इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लाक कर दिए गए हैं। यह व्यवस्था 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडरों के उपभोक्ताओं पर लागू है।

गैस कनेक्शन में आधार कार्ड जुड़ा है तो उपभोक्ता सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वाले वाहन चालक के माध्यम से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। वहीं, जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन से आधार लिंक नहीं है तो उन्हें संबंधित गैस एजेंसी में जाकर समस्या का समाधान कराना होगा।

वर्जन

अब 14.2 किलोग्राम गैस सिलिंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी कराने के बाद ही सिलिंडर दिए जाएंगे। इसलिए सभी समय पर ई-केवाईसी करा लें।

रवि मेहरा, गैस प्रबंधक, केएमवीएन

भारत गैस एजेंसी में घरेलू कनेक्शन वाले करीब छह हजार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ये लोग जब तक ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, तब तक सिलिंडर नहीं दिया जाएगा।

किरन बोरा, भारत गैस एजेंसी हल्द्वानी

यह भी पढ़ें- नैनीताल के रतनपुर गांव में हाथी का आतंक, वन विभाग ने घंटों बाद खदेड़ा

यह भी पढ़ें- मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन रहा उत्तराखंड, सात दिन में मिलता है शूटिंग का क्लियरेंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।