Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल पर चढ़ा होली का खुमार, बड़े होटल 60 परसेंट तक एडवांस बुक; ऐसे होगा सेलिब्रेशन

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 07:30 AM (IST)

    नैनीताल में होली के लिए उच्चस्तरीय होटलों में 60% कमरे पहले से बुक हो चुके हैं। मध्यम श्रेणी के होटलों में भी कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। ...और पढ़ें

    शहर के होटलों में कुमाऊंनी परंपरा के साथ जैविक रंगों से होली खेली जाएगी।

    शहर के होटलों में कुमाऊंनी परंपरा के साथ जैविक रंगों से होली खेली जाएगी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवादाता, नैनीताल। होली पार नैनीताल में उच्च स्तरीय होटलों में 60 फीसद कमरे एडवांस में बुक हो चले हैं। मध्यम तबके के होटलों में भी कारोबार बढ़ना तय माना जा रहा है। शहर के होटलों में कुमाऊंनी परंपरा के साथ जैविक रंगों से होली खेली जाएगी। होली पकवानो के साथ होल्यार होली का रंग जमाने जा रहे हैं। नगर के बड़े होटलों में इन दिनों होली का रंग जमाने को लेकर तैयारियां चल रही है।

    एडवांस में बुकिंग शुरू होने लगी है तो इस बार भी नगर में सैलानियों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इस बार कुछ होटलों ने कुमाऊंनी होल्यारों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही प्राकृतिक रंगों का इश्तेमाल किया जाएगा, जबकि पानी के साथ होली खेलने पर प्रतिबंध रहेगा। होली पर शहर में पर्यटकों की भीड़ उमड़नी तय है। बड़े होटलों में आने वाले पर्यटकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

    सिर्फ अपने होटलों में रह रहे सैलानियों ही होटल के पार्क में होली खेल सकेंगे। बाहरी व्यक्ति होटलों में नहीं आ सकेंगे। ढोलक और हार्मोनियम के साथ कुमाऊनी होली गायन रहेगा। गुजिया, आलू के गुटके, भांग की चटनी समेत पारंपरिक अन्य पकवान सैलानियों को परोसे जाएंगे। पानी से होली नहीं मनाई जाती है।

    नैनी रिट्रीट के जीएम डीएस जीना ने बताया कि होटल में जैविक रंगों से होली मनाई जाएगी। आलू के गुटके रायता और भांग की चटनी के साथ होली का रंग जमाया जाएगा। होटल में पारंपरिक कुमाऊनी होली का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय होलियारों की टीम आमंत्रित की गई है।

    नमः नैनीताल के जीएम मेधा भट्टाचर्जी के अनुसार होली पर ढोल और ढोलक के साथ होली पर्व पर संगीत की धूम रहेगी।

    होटल शेरवानी हिलटॉप इन के महा प्रबंधक कमलेश सिंह ने बताया कि इस बार गुलाल के साथ फूलों की होली मनाई जाएगी। होली के लिए तैयारियां इन दिनों जोरो के साथ की जा रही है। इधर शुक्रवार को वीकेंड पर अन्य दिनों की अपेक्षा पर्यटकों की आवक अधिक रही। कारोबारियों के अनुसार वीकेंड सहित होली तक आवक में बढ़ोत्तरी होती रहेगी।

    यह भी पढ़ें- Holi Date: 3 या 4 मार्च कब खेली जाएगी होली? ज्योतिषाचार्यों ने दूर किया डेट का कंफ्यूजन

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में संतों ने गोबर-गोमूत्र से खेली होली, ‘हरि’ व ‘हर’ से की विश्व शांति व लोक कल्याण की प्रार्थना

    खबरें और भी