Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में संतों ने गोबर-गोमूत्र से खेली होली, ‘हरि’ व ‘हर’ से की विश्व शांति व लोक कल्याण की प्रार्थना

    Updated: Fri, 27 Feb 2026 09:08 PM (IST)

    हरिद्वार के मां मायादेवी मंदिर में रंगभरी एकादशी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। संतों ने गाय के गोबर, गोमूत्र सहित पंचगव्य से होली खेली। ...और पढ़ें

    मां मायादेवी के मंदिर में रंगभरी एकादशी का पर्व श्रद्धा, उल्लास व आध्यात्मिक महत्वता के साथ मनाया।

    मां मायादेवी के मंदिर में रंगभरी एकादशी का पर्व श्रद्धा, उल्लास व आध्यात्मिक महत्वता के साथ मनाया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। धर्मनगरी की अधिष्ठात्री देवी मां मायादेवी के मंदिर में रंगभरी एकादशी (आमलकी एकादशी) का पर्व श्रद्धा, उल्लास व आध्यात्मिक महत्वता के साथ मनाया गया।

    इस पावन अवसर पर देश के विभिन्न भागों से पधारे संत-महात्माओं ने गाय के गोबर, गोमूत्र, दूध, दही व मक्खन से बने पंचगव्य से होली खेली। साथ ही भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी, भगवान शिव व माता पार्वती से विश्व शांति व लोक कल्याण की प्रार्थना की।

    sadhu saint

    होली कार्यक्रम में जगद्गुरु आश्रम के स्वामी राजराजेश्वराश्रम, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी, जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

    Saint play holi with gober

    सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि विवाह के उपरांत भगवान शिव इसी दिन माता पार्वती के साथ काशी पहुंचे थे, जहां देवताओं व शिवगणों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर उनका अभिनंदन किया था।

    sadhu saint holi

    तभी से संतों में रंगभरी एकादशी पर होली की परंपरा प्रचलित है। इस मौके पर स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि का चादर विधि से विधिवत अभिषेक किया गया।

    Haridwar Holi

    श्रीमहंत हरि गिरि ने कहा कि हरिद्वार देवभूमि उत्तराखंड का प्रवेश द्वार है। ‘हरि’ व ‘हर’ अर्थात भगवान विष्णु एवं भगवान शिव की इस पावन नगरी में की गई उपासना सीधे ईश्वर तक पहुंचती है।

    श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि के नेतृत्व में सनातन धर्म को सुदृढ़ करने तथा उसकी पताका विश्वभर में फहराने का अभियान इसी पावन दिन से प्रारंभ होना शुभ संकेत है।

    Haridwar Saint Holi

    कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर हरिचेतानंद गिरि, महामंडलेश्वर शैलेंद्रानंद गिरि, महामंडलेश्वर आनंदेश्वरानंद गिरि, जूना अखाड़ा के महामंत्री श्रीमहंत महेश पुरी, महामंत्री श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि, महामंडलेश्वर कंचन गिरि, महंत गिरिशानंद गिरि, थानापति ज्वाला गिरि, मंदिर के पुजारी भास्कर पुरी, साध्वी शैलजा गिरि आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चमोली के गोपीनाथ मंदिर की अनूठी होली: रंग खेलने के लिए देश-विदेश से उमड़ते हैं लोग

    यह भी पढ़ें- उत्तर की काशी की अनूठी परंपरा: विश्वनाथ मंदिर में खेली जाती भस्म होली, खुशी में नाचते हैं शिव भक्त