नैनीताल में होली पर कम आए सैलानी, अब वीकेंड और आगामी सीजन से उम्मीदें
नैनीताल में इस होली पर पर्यटकों की संख्या पिछले सालों की तुलना में कम रही, जिससे कारोबारियों को निराशा हुई। लगभग 50% होटल कमरे खाली रहे और केवल 5000 प ...और पढ़ें

गुरुवार को भी पर्यटकों की आमद कम ही रही। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में होली पर इस बार पर्यटकों की आमद अन्य सालों की अपेक्षा कम रही। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस वीकेंड से पर्यटन कारोबार चल पड़ेगा। नवरात्र के दौरान व ईद के बाद पर्यटकों की बंपर आमद होगी।
इधर आगामी पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के इसी इसी पखवाड़े होने की तैयारी है। बुधवार को होली पर पर्यटकों की आमद अन्य सालों की अपेक्षा कम रही। शहर के मध्यम व छोटे होटल-गेस्ट हाउसों में तक 50 प्रतिशत अधिक कमरे खाली रहे।
अलबत्ता शुक्रवार से पर्यटकों की आमद बढ़ने उम्मीद है।
विगत वर्षों में होली पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ती थी, वैसा इस बार नहीं रहा। होटलों में कमरे आसानी से उपलब्ध थे तो किराया भी बहुत कम था। करीब पांच हजार सैलानी होली पर पहुंचे थे।
गुरुवार को स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन व चिड़ियाघर में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। ई। पर्यटन कारोबारियों के मुताबिक वीकेंड पर सैलानी पहुंचेंगे। इधर नगर मौसम पिछले तीन दिन से सुहावना बना हुआ है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
खबरें और भी
जल्द होगी सीजन तैयारियों को बैठक
नैनीताल: सरोवर नगरी में आगामी पर्यटन सीजन में पार्किंग, यातायात, स्वच्छता, सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठक इसी पखवाड़े में आयोजित की जा सकती है। जिलाधिकारी की ओर से इसके संकेत दिए गए हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि पर्यटन सीजन की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक जल्दी ही और इसी माह आयोजित की जाएगी।