Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में भीषण गर्मी का कहर, बदला स्कूलों का टाइम; अब डेढ़ घंटा पहले होगी छुट्टी

    Updated: Fri, 22 May 2026 07:25 AM (IST)

    नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी जिले के मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया है।

    आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर एवं कोटाबाग विकासखंड के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 22 मई शुक्रवार से अग्रिम आदेशों तक नई समयसारिणी लागू रहेगी।

    हीट वेव से सुरक्षा

    सीईओ ने स्पष्ट किया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं हीट वेव से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

    नई समयसारिणी के अनुसार विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे जबकि विद्यालय संचालन का समय सुबह सात बजे से 11:30 बजे तक रहेगा।

    मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हीट वेव अलर्ट जारी, आज से इस जिले के सभी स्कूलों में हाफ डे

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हीट वेव का खतरा: प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अस्पतालों में खास इंतजाम

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: लू से लाल हुआ दून, पारा 40 पार; हीट वेव को लेकर अलर्ट