विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल के कालाढूंगी में घूम रहा 40 साल का टस्कर हाथी, वन विभाग के छूटे पसीने... लोगों में दहशत

Published: Wed, 21 Oct 2026 12:19 PM (GMT+05:30)

नैनीताल के कालाढूंगी स्थित बैलपड़ाव क्षेत्र में एक 40 वर्षीय टस्कर हाथी का आतंक जारी है, जिससे किसानों की धान व गन्ने की फसल को भारी नुकसान हो रहा है।

HighLights

  1. कालाढूंगी में 40 वर्षीय टस्कर हाथी का आतंक

  2. हाथी ने धान-गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान

  3. हाथी भगाने के दौरान एक ग्रामीण घायल हुआ

जागरण संवाददाता, कालाढूंगी (नैनीताल)। बन्नाखेड़ा रेंज से सटे बैलपड़ाव क्षेत्र के पत्तापानी, सेमलचौड़, रतनपुर और बिशनपुर में टस्कर हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी हाथी सुबह से किसानों की धान व गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाता रहा।

सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे। हाथी को भगाने में वन विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मंगलवार को ग्रामसभा रतनपुर में प्राथमिक पाठशाला के पास हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। सूचना पर बन्नाखेड़ा के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा गया।

इस दौरान ग्रामीणों के भगाने पर हाथी उन्हीं की ओर दौड़ पड़ा, जिससे अफरा-तफरी मच गई और एक ग्रामीण घायल हो गया। वही लगातार हाथी की आवाजाई से ग्रामीणों में भय का माहौल बना है।

वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर ने बताया कि हाथी करीब 40 वर्ष का प्रतीत हो रहा है। उसके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पशु चिकित्सकों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि हाथी की आवाजाही से ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें- नैनीताल के रतनपुर गांव में हाथी का आतंक, वन विभाग ने घंटों बाद खदेड़ा

यह भी पढ़ें- क्या हाथी भी मनाते हैं शोक? करंट से मृत साथी की कब्र पर पहुंचा झुंड... शहडोल में हाथियों का अनोखा व्यवहार चर्चा में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।