विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में बूंदाबांदी के बाद भी 15 सड़कें बंद, पर्यटन पर असर; येलो अलर्ट जारी

Published: Sat, 22 Aug 2026 07:59 AM (IST)

नैनीताल में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहावना रहा, लेकिन लगातार बारिश से पर्यटकों की संख्या कम रही और होटल ...और पढ़ें

दोपहर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। जागरण

दोपहर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। जागरण

HighLights

  1. नैनीताल में हल्की बूंदाबांदी, मौसम सुहावना बना रहा।

  2. जिले में 15 सड़कें अभी भी बंद, आवागमन प्रभावित।

  3. पर्यटकों की संख्या घटी, होटलों में 50% छूट के बावजूद सन्नाटा।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के बाद पूरे दिन मौसम सुहावना बना रहा। नैनी झील का जलस्तर 87.6 फीट बना हुआ है। शुक्रवार को नगर में अधिकतर समय बादल छाए रहे और कोहरा भी छाया रहा। शाम करीब चार बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए। करीब एक घंटे की धूप के बाद फिर बादलों ने डेरा डाल दिया।

मौसम विभाग ने आगामी चार दिन तक यलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। झील का जलस्तर 87.6 फीट बना हुा है।

लगातार बारिश की वजह से सप्ताहांत पर पर्यटकों की आमद बेहद कम रही है। होटलों में 50 प्रतिशत छूट के बाद भी कमरे खाली हैं। वहीं, जिले की 15 सड़कें बंद चल रही हैं।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुर किसान आंदोलन में सितारगंज के किसान के पास मिली शॉटगन, मचा हड़कंप

इसमें नथुवाखान-गड़गांव, बसगांव-जिनोली-तड़ी-सकदीना, देवली-सुई, ढोलीगांव-धेना मार्ग, स्यूड़ा-कौंता-हरीशताल, अल्मोड़ा-सिरसा, नाई-भुमका, खुजेटी-भोनरा, फतेहपुर-बेल, बिनकोट-चंद्रकोट, अंबेडकर ग्राम रिखोली मार्ग, बानना-बढ़ोरा-जंगलियागांव, गर्जिया-बेतालघाट-खैरना-ओड़ाखान-भटेलिया-मुक्तेश्वर और पटवाडांगर-क्लोन डांगर मार्ग शामिल हैं।