विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में 12 मई के बाद जारी होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 09 Apr 2018 10:25 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 04:55 PM (IST)

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना 12 मई के बाद ही जारी होगी।

उत्तराखंड में 12 मई के बाद जारी होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना
उत्तराखंड में 12 मई के बाद जारी होगी निकाय चुनाव की अधिसूचना

नैनीताल, [जेएनएन]: उत्तराखंड में निकाय चुनाव की अधिसूचना 12 मई के बाद ही जारी होगी। 12 मई को राज्य सरकार निकायों के परिसीमन व आरक्षण से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण कर राज्य निर्वाचन आयोग से अधिसूचना प्रकाशित करने का प्रस्ताव प्राप्त करेगी।

राज्य में निर्वाचित निकायों का कार्यकाल तीन मई को समाप्त हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार की संवैधानिक बाध्यता है कि चुनाव प्रक्रिया इससे पहले निपटा ली जाए। इस मामले में राज्य निर्वाचन आयोग के पत्रों का सरकार द्वारा जवाब नहीं दिए जाने पर आयोग ने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने पूरे मामले में राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा था। 

सोमवार को राज्य सरकार की ओर से हलफनामे के साथ ही निकायों के परिसीमन व आरक्षण निर्धारण का समयबद्ध कार्यक्रम कोर्ट में पेश किया गया। शहरी विकास सचिव अरविंद ह्यांकी के हस्ताक्षरों से यह कार्यक्रम सौंपा गया है। आयोग के अधिवक्ता संजय भट्ट ने सरकार की ओर से जवाब दाखिल होने की पुष्टि की है।

सरकार के हलफनामे के साथ यह साफ हो गया है कि निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार निकायों को प्रशासकों के हवाले कर देगी। प्रशासकों के कार्यकाल में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी। 

यह भी पढ़ें: राजनीतिक दलों ने निकाय चुनावों को बिछाई बिसात

निकाय चुनाव में भाजपा को सता रहा हार का डर : चौहान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।