विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक बार फिर प्रयोग के तौर पर आज से सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज की नई बसें nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Wed, 19 Feb 2020 08:51 AM (IST)

रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यालय की ओर से मैदानी मार्गों के लिए अशोक लीलैंड कंपनी की 150 बसों की खरीद को रोडवेज प्रबंधन से हरी झंडी मिल गई है।

एक बार फिर प्रयोग के तौर पर आज से सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज की नई बसें nainital news
एक बार फिर प्रयोग के तौर पर आज से सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज की नई बसें nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। मुख्यालय की ओर से मैदानी मार्गों के लिए अशोक लीलैंड कंपनी की 150 बसों की खरीद को रोडवेज प्रबंधन से हरी झंडी मिल गई है। इन बसों में से कुमाऊं मंडल में कुल 65 बसें आनी है। जिसके तहत परिवहन निगम ने पहले चरण में कुमाऊं के लिए दस बसों को लिया है। इनमें से दो हल्द्वानी व चार काशीपुर और चार रुद्रपुर डिपो को दी जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार नई बसों का संचालन बुधवार से चालू कर दिया जाएगा।

ट्रायल सफल होने के बाद शेष बसें आएंगी

टाटा की नई बसों में शुरुआत में ही आई दिक्कतों परिवहन निगम इस बार सतर्क है। निगम के अधिकारियों ने अशोक लीलैंड की बसों को मार्ग पर दौड़ाए जाने के बाद ही बेड़ों में स्थायी रूप से शामिल किए जाने का फैसला लिया है। टाटा की बसों में गियर लीवर व अन्य खराबी आ जाने के कारण प्रबंधन की काफी फजीहत हुई थी। वहीं, दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए निगम प्रबंधन ने अशोक लीलैंड की कुल 150 बसों में से प्रदेश भर के लिए पहले चरण में मात्र 20 बसें ही ट्रायल के लिए ली है। दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन, परिवहन निगम ने बताया कि पहले चरण में हमने अशोक लीलैंड की 20 बसों को ट्रायल के रूप में बेड़ों में शामिल किया है। ट्रायल सफल रहने पर अन्य बसों को भी बेड़ों में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुंबई की लोकल ट्रेन का आनंद अब उठाइए टनकपुर में, आज से शुरू हो रही व्‍यवस्‍था 

यह भी पढ़ें : सरकार पर बरसीं नेता प्रतिपक्ष, बोलीं-राज्य को सरकार नहीं अफसर चला रहे