नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, शिक्षकों के लिए भी छुट्टी
नैनीताल में मौसम विभाग द्वारा वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद जिलाधिकारी ने सोमवार को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
मौसम विभाग ने नैनीताल में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया
डीएम ने सोमवार को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया
सुरक्षा कारणों से भूस्खलन और तेज बहाव की आशंका के चलते
जागरण संवाददाता, नैनीताल। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जिले में वर्षा का आरेंज अलर्ट घोषित किया है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने जिले के शिक्षण संस्थानों में एक दिनी अवकाश घोषित किया है।
डीएम ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश में कहा कि मौसम विभाग ने सोमवार को जिले में वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है।
जिले के पर्वतीय समेत अन्य क्षेत्रों में वर्षा के चलते नाले, गधेरों में पानी का प्रवाह तेज है साथ ही भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है।
ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से सोमवार को जिले के कक्षा एक से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिनी अवकाश घोषित किया जाता है।
विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों व कर्मियों के लिए भी यह आदेश मान्य होगा।
उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें- देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट: सोमवार को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज से 22 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी