राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड को बताया आस्था का केंद्र, यूसीसी लागू करने पर धामी की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में उत्तराखंड को आस्था और संस्कृति का केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ...और पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देवभूमि को बताया आस्था व संस्कृति का केंद्र.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
सुमित जोशी, हल्द्वानी । केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हल्द्वानी में जनसभा के दौरान देवभूमि को आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का केंद्र बताया। कहा इस पवित्र धरती का कण-कण देश की आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा देता है। सदियों से ऋषियों-मुनियों की तप स्थली रही भूमि के ज्ञान, साधना और संस्कारों की अद्भुत परंपरा पूरे को दिशा देती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार इन्हीं धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन करने करते हुए आगे बढ़ रही है। भाजपा ने नौ वर्षों में राज्य को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया है। इसमें से चार वर्ष यहां के राजनीति इतिहास में असाधारण रहे हैं। जिसमें अध्यात्म और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिला है।
जनसंघ के यूसीसी के सपने को पूरा करने में धामी प्रथम रहे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनसंघ ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का सपना देखा था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय कहते थे कि जब पूर्ण बहुमत से संसद में आएंगे तो यूसीसी लाया जाएगा। लेकिन उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू कर इतिहास रच दिया। साथ ही जनसंघ के समय देखे हुए सपने को पूरा करने में पुष्कर सिंह धामी ने पहल की। यह साहसिक व सूझबूझ वाला कदम है।
सोचा नहीं था कि उत्तराखंड इतनी तेजी से बढ़ेगा
उत्तराखंड राज्य गठन के दौरान राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के सीएम थे। हल्द्वानी में जनसभा के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया। कहा कि उत्तराखंड 25 वर्ष पूरे कर चुका है, लेकिन जब गठन हुआ था तो संसाधनों और धन का अभाव था। ऐसे में हर कोई सोचता था कि राज्य कैसे विकास कर पाएगा। लेकिन जिस तेजी से विकसित हो रहा है वो अद्भुत है। बुनियादी ढांचे, पर्यटन, रोजगार, महिला सशक्तिकरण के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में काम हो रहा है।