Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामनगर: नम आंखों से विदा हुए इंस्पेक्टर मनोज मनराल, खाकी ने दी अंतिम सलामी

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:49 PM (IST)

    देहरादून में एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रामनगर में उनके आवास पर पार्थिव शरीर पहुंचने पर पुलिस विभाग और परिजनों ...और पढ़ें

    एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल नम आंखों से विदाई देते हुए।

    एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल नम आंखों से विदाई देते हुए।

    HighLights

    1. एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल का देहरादून में निधन

    2. रामनगर में पुलिस विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    3. कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती ने परिवार को ढांढस बंधाया

    जागरण संवाददाता, रामनगर (नैनीताल)। एक जांबाज पुलिस अधिकारी का इस तरह अचानक चले जाना हर आंख को भिगो गया।

    देहरादून में एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को निधन हो गया था। गुरुवार को जब उनका पार्थिव शरीर रामनगर के कोटद्वार रोड स्थित आवास पर पहुंचा, तो वहां कोहराम मच गया। स्वजन की चीखों ने हर किसी का कलेजा छलनी कर दिया।

    दुख की इस घड़ी में कुमाऊं आईजी निवेदिता कुकरेती ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए मृतक के परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद जब शव को स्थानीय विश्राम घाट ले जाया गया, तो पूरा माहौल गमगीन हो गया।

    पुलिस महकमे ने पार्थिव शव पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस गार्ड ने शस्त्र झुकाकर शोक सलामी दी।मृतक मनोज मनराल की बेटी है। जबकि बड़े भाई विजय मनराल एसबीआई हल्द्वानी में कार्यरत है।

    विश्राम घाट में पुलिस विभाग के कई अधिकारी इस दुखद विदाई के साक्षी बने और भारी मन से अपने साथी को अंतिम विदाई दी। मृतक के चचेरे भाई आदित्य मनराल ने शव को मुखाग्नि दी।

    इस दौरान एसपी इंटलीजेंस नरेंद्र पंत, इंस्पेक्टर खटीमा मनोहर दसोनी, बाजपुर इंस्पेक्टर नरेश चौहान, काशीपुर इंस्पेक्टर हरेंद्र चौधरी, इंस्पेक्टर, मनोज रतूड़ी, गदरपुर इंस्पेक्टर भूपेंद्र बृजवाल, जितेंद्र उप्रेती, दीप चन्द्र भट्ट, ज्ञानेंद्र शर्मा, एसएसआई दीपक बिष्ट, एलआईयू इंस्पेक्टर शेर बहादुर, महेंद्र नेगी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर: स्कूल वैन और स्कॉर्पियो की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर: स्कूल वैन और स्कॉर्पियो की टक्कर, बड़ा हादसा टला