विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन शुरू, ये है आखिरी तारीख

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Wed, 21 Feb 2018 02:07 PM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2018 09:12 PM (IST)

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यात्रा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 मार्च निर्धारित की गई है।

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन शुरू, ये है आखिरी तारीख
कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन शुरू, ये है आखिरी तारीख

नैनीताल, [जेएनएन]: कुमाऊं मंडल विकास निगम संचालित प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने निगम की ओर से भेजे गए यात्रा कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। इस बार भी यात्रा में 18 दल ही जाएंगे। फिलहाल विदेश मंत्रालय ने यात्रा महंगी करने संबंधित निगम के प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया है। 

1981 से निगम की ओर से संचालित यात्रा का पहला जत्था प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 13 जून को कुमाऊं पहुंचेगा। निगम के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मंगलवार को यात्रा के लिए पंजीकरण आरंभ हो गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है। आवेदन केएमवाई डॉट जीओवी डॉट इन में लॉग इन कर किया जा सकता है। धारचूला से आगे यात्रा मार्ग की सड़कें बेहद खराब हैं, ऐसे में दलों की यात्रा अवधि में बदलाव संभव है। पिछले साल हुई यात्रा में 18 जत्थों में रिकार्ड 442 भक्त शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: इस बार 25 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम की सुंदरता पर चार चांद लगाने की तैयारी

यह भी पढ़ें: कण्वाश्रम में सम्राट भरत के जीवन से रूबरू हो सकेंगे सैलानी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।