Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nainital Accident: नैनीताल में हरियाणा के पर्यटकों की बस खाई में गिरी, 7 की मौत, SDRF व पुलिस कर रही रेस्क्यू

    By ganesh joshiEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 03:42 AM (IST)

    नलिनी क्षेत्र में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की ...और पढ़ें

    Road Accident : नैनीताल में हिसार के पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई की मौत
    Road Accident : नैनीताल में हिसार के पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त, कई की मौत

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर के समीपवर्ती नलिनी क्षेत्र में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से घायल यात्रियों को बाहर निकालने में जुटी हुई है।

    दुर्घटना में करीब 12 वर्ष के एक किशोर की मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, सात लोगों की मौत की सूचना मिली है। यात्रियों के अनुसार, बस में 32 लोग सवार थे। इसमें से 25 लोगों को निकाल कर उपचार को अस्पताल भिजवाया गया है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा समेत पूरी टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। सात वर्षीय मनमीत पुत्र रमन नयन, संगीता, पुष्पा, ज्योति के रूप में तीन शवों की पहचान हुई है। तीन शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

    200 फीट गहरी खाई में गिरी बस

    न्यू मानव इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर, ग्राम पातन हिसार हरियाणा की बस तीन बच्चों व स्कूल के स्टाफ को लेकर शनिवार को नैनीताल घूमने आई थी। रविवार रात पर्यटक वापस लौट रहे थे। कालाढूंगी रोड पर उनकी बस नलिनी के समीप पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस बीच बस सवार कई यात्री छटक कर बाहर भी जा गिरे।

    मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम

    राहगीरों ने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मंगोली चौकी पुलिस समेत एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान में जुट गई है। रेस्क्यू में 25 यात्रियों को निकाल अस्पताल भिजवा दिया गया है।

    खबरें और भी

    डाॅ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी में 20 घायल पहुंच गए हैं। फिलहाल, टीम खाई में सर्च और रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। 

    खाई में रेस्क्यू अभियान जारी

    एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि घायल यात्रियों से पूछताछ में बस में 32 यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। खाई में घायलों को तलाशने के साथ ही रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।

    अभी तक नैनीताल पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा 20 लोगों को दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में  भेजा गया है। जिनका विवरण निम्नवत है-

    1. सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष
    2. पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26
    3. मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष
    4. मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष
    5. कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष
    6. इशिता उम्र 5 वर्ष
    7. विनीता उम्र 28 वर्ष
    8. सोनिया उम्र 26 वर्ष
    9. अमरजीत उम्र 31 वर्ष
    10. रोमिला उम्र 59 वर्ष
    11. गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष
    12. प्रियंका उम्र 32 वर्ष
    13. सुनीता उम्र 34 वर्ष
    14. अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष
    15. शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष
    16. कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष
    17. अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष
    18. उर्मिला उम्र 35 वर्ष
    19. रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष
    20. करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष।

    यह भी पढ़ें: Haldwani: सुभाष नगर में घंटों हंगामे के बाद ढहाया गया 70 साल पुराना अतिक्रमण, नजूल भूमि पर बनाया गया था टिनशेड

    यह भी पढ़ें: Haldwani News: दो अक्टूबर को गिरफ्तार तीन आतंकियों से हल्द्वानी को भी खतरा, जांच में कुछ अहम तथ्य आए सामने