Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रवेश: समर्थ पोर्टल दूसरे दिन ही हुआ 'असमर्थ', छात्र परेशान

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 08:18 AM (IST)

    कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे दिन ही समर्थ पोर्टल ठप हो गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों को सत्यापन में पर ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं के प्रवेश शुरू होने के साथ ही समर्थ पोर्टल की असमर्थता भी उजागर होनी शुरू हो गई है।

    शनिवार को एडमिशन प्रक्रिया के दूसरे ही दिन पोर्टल ठप हो गया। जिस वजह से प्रवेश आवेदनों की जांच और सत्यापन का काम नहीं हो पाया। ऐसे में डीएसबी परिसर, एमबीपीजी कालेज सहित कुवि से जुड़े सभी संस्थानों में दिक्कत बनी रही।

    सभी संस्थानों में दिक्कत

    पोर्टल पर प्रवेश सत्यापित नहीं होने की वजह से एमबीपीजी कालेज सहित अन्य महाविद्यालयों की प्रवेश समिति ने विद्यार्थियों के दस्तावेज आफलाइन सत्यापित कर प्रवेश की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। अब सोमवार को पोर्टल शुरू होने पर छात्र-छात्राओं के रिकार्ड का आनलाइन सत्यापन होगा।

    इधर, पोर्टल में समस्या होने की वजह स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए पोर्टल तैयार करना बताया जा रहा है। प्रवेश प्रभारी डा. नवल लोहनी ने बताया कि शनिवार को 81 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। बीए में 45, बीकाम में 19, बीएससी गणित में नौ और बायो वर्ग में आठ विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है।

    वहीं, कुवि की समर्थ नोडल डा. उमंग ने बताया कि पोर्टल में आई दिक्कतों से समर्थ नियंत्रित कर रही टीम को अवगत करा दिया गया था। समाधान का आश्वासन मिला है।

    निजी स्कूल दबा रहे इंटरमीडिएट की मार्कशीट

    हल्द्वानी में निजी स्कूल संचालकों को शिक्षा विभाग का कोई डर नहीं और अब बच्चों के भविष्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। डिग्री कालेजों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के मामले सामने आए हैं।

    खबरें और भी

    एमबीपीजी कालेज में दाखिलों के दौरान कई ऐसे विद्यार्थी पहुंच रहे हैं जिनके स्कूल ने उन्हें टीसी और सीसी तो प्रदान कर दी है, लेकिन इंटरमीडिएट की मार्कशीट जारी नहीं कर रहे हैं।

    अभिभावकों को साथ लाने पर ही अंकतालिका देने की बात कह रहे हैं। इधर, मूल अंकतालिका की छायाप्रति नहीं होने पर गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कालेज प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाने में दिक्कत हो रही है। साथ ही छात्र-छात्राएं भी परेशान हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू स्नातक नामांकन अटका: समर्थ पोर्टल और यूएमआईएस के बीच फंसा 1.27 लाख छात्रों का भविष्य

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर: महिला कॉलेज में समर्थ पोर्टल का लीव मॉड्यूल लागू, छुट्टी के लिए ऑनलाइन होंगे आवेदन