Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिलाओं में पैठ बनाएगा संघ, उत्‍तराखंड में नशे के खिलाफ चलेगी मुहिम Nainital news

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 09 Nov 2019 09:48 AM (IST)

    राष्‍ट्रीय सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख शांता अक्का ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं की शक्ति का उपयोग राष्‍ट्र के विकास में सुनिश्चित करने के लि ...और पढ़ें

    महिलाओं में पैठ बनाएगा संघ, उत्‍तराखंड में नशे के खिलाफ चलेगी मुहिम Nainital news
    महिलाओं में पैठ बनाएगा संघ, उत्‍तराखंड में नशे के खिलाफ चलेगी मुहिम Nainital news

    नैनीताल, जेएनएन : राष्‍ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख शांता अक्का ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाओं की शक्ति का उपयोग राष्ट्र के विकास में सुनिश्चित करने के लिए संघ प्रयास करेगा। नशाखोरी की बढ़ती समस्या को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों में अभियान चलाने की योजना है। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    शुक्रवार को नैनीताल पहुंची अखिल भारतीय प्रमुख शांता अक्का ने प्रेस वार्ता में कहा कि संघ के अनुषांगिक संगठनों विहिप, भारतीय मजदूर संघ समेत अन्य में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। सांस्कृतिक प्रदूषण रोकने के लिए परिवार प्रबोधिनी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने समाज खासतौर पर महिलाओं व बालिकाओं में पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि इस दिशा में संघ बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है। राष्ट्र सेविका समिति की 3555 शाखाएं हैं। इसमें उत्तराखंड में 52 व नैनीताल में एक शाखा संचालित है। समिति से करीब आठ लाख शाखाएं जुड़ी हैं। महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या मामले में जो भी फैसला आएगा, उसका स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र कार्यवाहिका नीमा अग्रवाल, नैनीताल की कार्यक्रम अध्यक्ष देवकी बिष्ट, गीता पांडे आदि मौजूद थीं।

    यह भी पढ़ें : मेहरा को साथ लेने के बाद भी भाजपा को अल्‍मोड़ा जिपं अध्‍यक्ष के चुनाव में नहीं मिला फायदा

    यह भी पढ़ें : पिथौरागढ उपचुनाव में राष्ट्रीय दलों के संगठन की होगी परीक्षा, दोनों के अपने-अपने दावे