Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल में दूसरे समुदाय के युवकों ने लड़कियों से की छेड़छाड़, मुंह पर कालिख पोत लगाई बिच्छू घास

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 02:55 PM (GMT+05:30)

    सतौली गांव में बाहरी युवकों द्वारा युवतियों से छेड़छाड़ और अराजकता फैलाने पर ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर पिटाई की और उनके मुंह पर कालिख पोत दी। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सतौली गांव में युवतियों से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप

    2. ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर जमकर पीटा, कालिख पोती

    3. पुलिस ने युवकों और कार को हिरासत में लिया, कार्रवाई जारी

    संवाद सूत्र, गरमपानी । रामगढ़ ब्लॉक के सतौली गांव में बाहरी क्षेत्र से पहुंचे समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर युवक अराजकता पर उतारु हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

    एकजुट हुए ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरु की तो अराजकता पर उतारु युवक भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने दोनों की धुनाई लगाकर उनके मुंह में कालिख पोत मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।

    घटना से हड़कंप

    शुक्रवार को सतौली गांव में हुई घटना से हड़कंप मच गया। मुरादाबाद क्षेत्र से पहुंचे कुछ युवक गांव में पहुंचे। कार यूपी 19 एस 6086 में सवार युवकों ने क्षेत्र में पहुंचते ही आवाजाही कर रही युवतियों से छेड़छाड़ कर फब्तीयां कसनी शुरु कर दी। युवकों के हौसले बढ़ते देख युवतियों ने भी विरोध शुरु कर दिया तथा गांव के लोगों के साथ ही ग्राम प्रधान मीरा भंडारी को भी सूचना दी।

    लोगों को एकत्र होता देख कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया पर दो युवक आक्रोशित ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। युवकों के उलझनें पर गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों युवकों की धुनाई लगा दी तथा पुलिस को भी सूचना दी। शांत गांव में अराजकता करने व बेटियों से छेड़छाड़ करने पर दोनों युवकों के मुंह में कालिख भी पोत दी। ग्राम प्रधान मीरा से मिली सूचना पर चौकी प्रभारी खैरना सतीश उपाध्याय भी मय टीम मौके पर पहुंचे।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। शांत गांव को अशांत किए जाने की घटना पर कड़े शब्दों में निन्दा की। स्थानीय लोगों ने बताया कि अराजकता व छेड़छाड़ करने वाले युवकों की क्षेत्र में किसी वेलनैश सेंटर में कार्य के लिए पहुंचने की जानकारी मिली है। दोनों का किसी भी प्रकार का सत्यापन भी नहीं था।

    क्षेत्रवासियों ने पुलिस से मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय के अनुसार दोनों युवकों के साथ ही कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। मेडिकल जांच व तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में कक्षा 9 की छात्रा से छेड़छाड़ और मतांतरण का बनाया दबाव, तेजाब फेंकने की दी धमकी

    यह भी पढ़ें- सतना में स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर ब्लेड से किया हमला, दो घायल