विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुमाऊँ रेजीमेंट के सारजेंट इंदर सिंह को मिला सेना मेडल, आठ सैनिकों को गैलंट्री अवॉर्ड nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 27 Jan 2020 02:36 PM (IST)

16 कुमाऊँ रेजीमेंट में हवलदार पद पर तैनात रानीखेते के मजखाली निवासी इंदर सिंह अधिकारी को गणतंत्र दिवस पर सेना मेडल से सम्मानित किया गया है।

कुमाऊँ रेजीमेंट के सारजेंट इंदर सिंह को मिला सेना मेडल, आठ सैनिकों को गैलंट्री अवॉर्ड nainital news
कुमाऊँ रेजीमेंट के सारजेंट इंदर सिंह को मिला सेना मेडल, आठ सैनिकों को गैलंट्री अवॉर्ड nainital news

रानीखेत, जेएनएन : कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार पद पर तैनात रानीखते के मजखाली निवासी इंदर सिंह अधिकारी को गणतंत्र दिवस पर सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। इंदर सिंह वर्ष 2019 में विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने वाले दल में शामिल रहे।

गणतंत्र दिवस पर कुमाऊँ रेजीमेंट के आठ सैनिकों को गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मजखाली निवासी इंदर सिंह अधिकारी को सेना मेडल तथा पर्वतारोहण दल में शामिल नायक नारायण सिंह परिहार को मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया। 16 मई 2019 में पर्वतारोहण दल ने नेपाल तिब्बत स्थित विश्व की पांचवी सबसे ऊंची चोटी माउंट मकालू पर तिरंगा व रेजिमेंट का झंडा फहरा कर देश का नाम रोशन किया था। दल का नेतृत्व मेजर मनोज जोशी ने किया। मजखाली निवासी हवलदार इंद्र सिंह अधिकारी अब तक माउंट त्रिशूल, माउंट राजरंभा, माउंट शिवलिंग, माउंट एवरेस्ट सहित लगभग 12 से भी ज्यादा चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। इंद्र सिंह को सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

यह भी पढ़ें : काशीपुर में दो साल के मासूम का मिला शव, मां ने जताई हत्‍या की आशंका

यह भी पढ़ें : वीडियोग्राफी करने वाले दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा हाहाकार