विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीयों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद नेपाल के कैसिनो में पसरा सन्नाटा nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 03 Feb 2020 05:52 PM (IST)

नेपाल के महेंद्रनगर स्थित कैसिनो में जाने वाले भारतीयों पर पुलिस की कार्रवाई के वबाद पूरी रात गुलजार रहने वाले कैसिनो में धीरे-धीरे सन्नाटा पसरता जा रहा है।

भारतीयों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद नेपाल के कैसिनो में पसरा सन्नाटा nainital news
भारतीयों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद नेपाल के कैसिनो में पसरा सन्नाटा nainital news

बनबसा, जेएनएन : नेपाल के महेंद्रनगर स्थित कैसिनो में जाने वाले भारतीयों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरी रात गुलजार रहने वाले कैसिनो में धीरे-धीरे सन्नाटा पसरता जा रहा है। पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए इमरजेंसी सेवा के अलावा रात्रि आठ बजे के बाद भारत-नेपाल के बीच वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

 पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस द्वारा कैसिनो खेलने के लिए जाने वाले लोगों पर लगाम कसने का असर रंग लाने लगा है। शारदा बैराज पुलिस चौकी और एसएसबी द्वारा सीमा पर सख्ती के बाद कैसिनो जाने वाले लोगों की संख्या में भारी कमी आयी है। पुलिस भारत-नेपाल सीमा के बीच आवागमन करने वाले वाहनों में सवार लोगों से सख्ती से पूछताछ कर रही है, वहीं कैसिनो में जुआ खेलने वालों को लेकर जाने वाले चौपहिया और दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई कर सीज किया जा रहा है।

इसके अलावा पुलिस द्वारा भारत और नेपाल से अवैध रूप से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा लाने और ले जाने पर भी कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कैसिनो में जुआ खेलने वालों की संख्या में कमी आने से दोनों कैसिनो सुनसान नजर आ रहे हैं। शाम छह बजे के बाद कैसिनो में लोग ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद सीमा पर पैनी नजर रखी जा रही है और कैसिनो में जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही  है। बताया कि रात्रि आठ बजे बाद इमरजेंसी सेवा के अलावा भारत-नेपाल के बीच वाहनों की आवाजाही को भी बंद कर दिया गया है। इधर पुलिस की इस कार्रवाई का बनबसा के व्यापारियों  ने भी समर्थन किया है। व्यापार संघ अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी का कहना है कि पुलिस के इस कदम से भारतीय लोग जुए के  दलदल में फंसने से बचेंगे।

यह भी पढ़ें : एनएच 74 मुआवजा घोटाला मामले में तीन महिला समेत 14 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

यह भी पढ़ें : पुरानी रंजिश के कारण किच्‍छा में युवक की चाकू से गोदकर हत्या