Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किसान सुखवंत आत्महत्या: गिरफ्तारी पर रोक हटाने हाईकोर्ट पहुंची एसआईटी, रौतेला मामले में सरकार को निर्देश

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 11:33 AM (IST)

    काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसआईटी ने गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया है। आरोपित दरोगा कुंदन रौतेला भी गिर ...और पढ़ें

    अगली सुनवाई गुरुवार के लिए नियत की है। Concept

    अगली सुनवाई गुरुवार के लिए नियत की है। Concept

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में एसआइटी गिरफ्तारी पर रोक हटाने को हाईकोर्ट पहुंच गई है जबकि इस मामले में आरोपित दरोगा कुंदन रौतेला सहित अन्य पुलिस कर्मी गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। कोर्ट ने रौतेला के मामले में सरकार से बुधवार तक स्थिति साफ करने के निर्देश दिए हैं जबकि सरकार की याचिका पर अगली सुनवाई गुरुवार के लिए नियत की है।

    मंगलवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में याचिका पर सुनवाई हुई। सरकार की ओर से कहा गया कि आरोपित व निलंबित कुंदन रौतेला ने अब तक नई तैनाती को जॉइन नहीं किया है। उनका गढ़वाल मंडल स्थानांतरण किया गया है। यूएस नगर के एसएसपी अजय गणपति की ओर से वर्चुअली पेश होकर कोर्ट को बताया कि रौतेला जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

    सरकार की ओर से कहा गया कि इस मामले में आरोपित अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, आशीष चौहान, विमल कुमार, गुरुप्रेम सिंह, जगपाल सिंह आदि की गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई है, जांच के लिए इन आरोपितों की गिरफ्तारी जरूरी है, इसलिए रोक हटाई जाए। इस दौरान दिवंगत सुखवंत की ओर से फर्जी आईडी बनाकर विशिष्ट लोगों को धमकी देने से संबंधित प्रकरण को भी कोर्ट के समक्ष रखा गया।

    कोर्ट ने रौतेला की याचिका पर सरकार को बुधवार को स्थिति साफ करने के निर्देश दिए जबकि अन्य के मामलों को एक साथ जोड़ते हुए गुरुवार सुनवाई के लिए मामला लिस्टेड कर दिया।

    यह भी पढ़ें- नैनीताल कोर्ट में 24 घंटे के अंदर दो ईमेल से बम धमकियां, पुलिस के हाथ खाली

    यह भी पढ़ें- नैनीताल में बर्खास्त शिक्षक के घर से मिले दो तमंचे और एके-47 के कारतूस, पॉक्सो केस से छूटकर आया था

    खबरें और भी