Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: दीदी से झगड़े के बाद घर से निकली किशोरी से हैवानियत की हद पार, दो दिन तक दुष्कर्म

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 07:36 AM (IST)

    बहन से नाराज होकर घर से निकली एक किशोरी के साथ दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    प्रतीकात्मक तस्वीर।

    HighLights

    1. बहन से विवाद के बाद घर से निकली थी किशोरी

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक किशोरी के साथ दो दिनों में दो अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

    बहन से हुआ विवाद

    पुलिस के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 12 साल की किशोरी बीते बुधवार रात को अपनी बहन से हुए विवाद के बाद अचानक घर से कहीं चली गई थी। स्वजन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज की।

    एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जब कोतवाली पुलिस ने शहर भर के सीसीटीवी कैमरों की तलाशी शुरू की, तो किशोरी दो अलग-अलग युवकों के साथ दिखाई दी। पहचान जुटाने के बाद पुलिस ने कुसुमखेड़ा मुखानी निवासी विक्रम सिंह और त्रिलोकपुर दानी गौलापार निवासी सौरभ बिष्ट को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की।

    कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपित विक्रम सिंह ने बताया किया कि बुधवार की रात किशोरी उसे रोडवेज के पास बर्फ वाली गली में मिली थी। वह उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर मुखानी स्थित अपने स्टूडियो ले गया, जहां उसने रात भर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

    खबरें और भी

    अगली सुबह आरोपित उसे वापस बर्फ वाली गली में छोड़ आया। इसके बाद भटकती हुई किशोरी डीके पार्क के पास पहुंची, जहां उसे दूसरा आरोपित सौरभ बिष्ट मिला। जो उसे बहला-फुसलाकर सितारगंज के शक्तिफार्म ले गया और वहां उसने भी पीड़िता के साथ दरिंदगी की। वारदात के बाद वह किशोरी को हल्द्वानी में छोड़कर फरार हो गया।

    कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दोनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही आरोपित विक्रम द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में उपचार और काउंसिलिंग की जा रही है।